Sun. Apr 27th, 2025

3 मई से शुरू होगा इन राशियों का गोल्डन टाइम, महालक्ष्मी राजयोग से भाग्योदय, पद-पैसा और प्रतिष्ठा के प्रबल योग

  हर ग्रह एक निश्चित समय अंतराल के बाद राशि परिवर्तन करता है, ऐसे में एक राशि में दो या दो से अधिक ग्रहों के आने से योग व राजयोग का निर्माण होगा। इसी क्रम में मई के पहले हफ्ते में ग्रहों के सेनापति मंगल और मन के कारक चन्द्रमा मिलकर कर्क राशि में महालक्ष्मी राजयोग बनाने जा रहे है, जो 3 राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाला है।

ज्योतिष में मंगल ग्रह को साहस, शक्ति और ऊर्जा का कारक माना गया है, वे हर 45 दिन में राशि बदलते रहते हैं।वही चन्द्रमा सबसे तेज गति से चलने वाले ग्रह है और हर ढ़ाई दिन में राशि बदलते है। वर्तमान में ग्रहों के सेनापति मंगल कर्क राशि में विराजमान है और 3 मई को मन के कारक चन्द्रमा  भी कर्क राशि में गोचर करेंगे ,जिससे कर्क राशि में मंगल चंद्रमा की युति से महालक्ष्मी राजयोग बनेगा, जिसका प्रभाव 8 मई तक रहेगा।

महालक्ष्मी राजयोग और राशियों पर प्रभाव

कर्क राशि : मंगल चंद्रमा की युति और महालक्ष्मी राजयोग जातकों के लिए फलदायी साबित हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते है। अटके रूके कामों को गति मिलेगी। व्यक्तित्व में निखार आएगा। नई योजनाएं लाभकारी साबित हो सकती हैं। घर में खुशी का माहौल रहेगा।जीवनसाथी व परिवार का साथ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *