Mon. May 19th, 2025

जयपुर में गर्मी के चलते IPL देखने पहुंचे दर्शक लौटेMP में लू, बिहार कश्मीर में बिजली-तूफान से 8 मौतें; बेंगलुरु में बारिश के बाद सड़कें डूबीं

राजस्थान में तेज गर्मी का दौर जारी है। रविवार को जयपुर के SMS स्टेडियम में IPL मैच देखने पहुंचे दर्शक गर्मी की वजह से लौट गए। आज भी प्रदेश में यहीं मौसम बना रह सकता है। वहीं, मध्य प्रदेश में लू का अलर्ट जारी किया गया है।

इधर, बिहार और कश्मीर में रविवार को आंधी और बिजली गिरने की वजह से 8 लोगों की मौत हो गई। बिहार में 5 की मौत बिजली गिरने और एक महिला की मौत पेड़ गिरने से हुई। वहीं, कश्मीर के शोपियां जिले के बेहक गडर गांव में पेड़ के नीचे दबकर पिता और बेटी की मौत हो गई।

इधर, बेंगलुरु में रविवार को तेज बारिश हुई, कई इलाकों में 110 मिमी. से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। जिससे सड़कों और घरों में पानी भर गया। आज भी यहां तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने सोमवार को MP-झारखंड समेत 14 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं, राजस्थान में धूलभरी आंधी के साथ हीटवेव की चेतावनी है।

मॉनसून की स्थिति

दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिण अरब सागर, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान द्वीप समूह और अंडमान सागर के शेष भागों तथा पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ भागों पर आगे बढ़ा है।

मौसम के मुताबिक अगले तीन-चार दिनों के दौरान दक्षिण अरब सागर, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण बंगाल की खाड़ी, मध्य बंगाल की खाड़ी तथा उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ भागों पर दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए सही स्थिति है।

अगले 2 दिन मौसम का हाल

20 मई  असम,मेघालय, कर्नाटक, बिहार, केरल, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु में तेज बारिश हो सकती है। उत्तराखंड, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब में आंधी-बारिश का अलर्ट है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान में हीटवेव की चेतावनी है।

21 मई कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, असम, मेघालय, बिहार, केरल, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में तेज बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़, गोवा, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में आंधी बारिश का अलर्ट है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान में हीटवेव की चेतावनी है।मौसम पूर्वानुमान का असर रविवार को राजधानी रांची सहित राज्य के अलग-अलग जिलों में देखने को मिला। रविवार सुबह से उमस वाली गर्मी सता रही थी। दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और राजधानी रांची में आंधी-तूफान के साथ जमकर बारिश हुई। कोल्हान, हजारीबाग और कोडरमा में भी बारिश हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed