ज्यादा आम खाने से बढ़ता पिंपल्स-छाले का खतराकिन लोगों को करना चाहिए परहेज, जानें खाने का सही तरीका और सावधानियां
गर्मियों में ‘फलों का राजा’ आम खाना हर किसी को पसंद आता है। ये रसीला फल न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन है, बल्कि पोषण से भी भरपूर है। इसमें विटामिन C, मैग्नीशियम, पोटेशियम और फाइबर जैसे जरूरी तत्व होते हैं, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं।
हालांकि कुछ लोगों को 2-3 आम खाने के बाद या लगातार कुछ दिन सिर्फ एक आम खाने से भी चेहरे पर पिंपल्स यानी मुंहासे निकल आते हैं। आखिर ऐसा क्यों होता है? क्या वाकई आम स्किन को नुकसान भी पहुंचा सकता है।
तो चलिए, जरूरत की खबर में आज जानेंगे कि आम और पिंपल्स के बीच क्या कनेक्शन है? साथ ही बात करेंगे कि-
- किन लोगों को आम खाने से बचना चाहिए?
- आम खाने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
एक्सपर्ट: प्रिया पालीवाल, चीफ डाइटीशियन, श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट, दिल्ली
सवाल- क्या आम खाने से मुंहासे निकलते हैं?
जवाब- डाइटीशियन प्रिया पालीवाल बताती हैं कि कोई सीधा साइंटिफिक प्रूफ नहीं है, जो यह साबित करे कि आम खाने से मुंहासे होते हैं। हालांकि कुछ वजहें हैं, जिनके कारण आम खाने से स्किन पर पिंपल्स या मुंह में छाले हो सकते हैं। इसे नीचे दिए ग्राफिक से समझिए-
आम का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) ज्यादा होता है। इसका मतलब है कि आम खाने से शरीर में शुगर तेजी से बढ़ती है। इससे इंसुलिन का लेबल भी बढ़ता है, जिससे स्किन में सीबम (एक तरह का तेल) ज्यादा बनने लगता है। यही ज्यादा सीबम स्किन पोर्स (Pores) को ब्लॉक कर सकता है और पिंपल्स की वजह बन सकता है।
बिना छीले हुए खाना
आम का छिलका और उसका रस एक खास तरह का केमिकल (5-रेसोर्सिनॉल) बनाते हैं, जो पौधे की सुरक्षा के लिए होता है। यह हमारी स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है। जब ये हाथों या चेहरे की स्किन पर लगता है तो पिपल्स जैसे निशान हो सकते हैं। यह आम का रस या छिलका मुंह के अंदर चला जाए तो स्टोमेटाइटिस (Stomatitis) हो सकता है। यानी मुंह में जलन और छोटे-छोटे घाव (ulcers) हो सकते हैं।
कैल्शियम कार्बाइड का खतरा
तेजी से आम पकाने के लिए कुछ लोग कैल्शियम कार्बाइड नामक केमिकल का इस्तेमाल करते हैं। यह केमिकल नमी (moisture) से मिलकर एसिटिलीन गैस (acetylene gas) बनाता है। यह गैस मुंह की अंदरूनी परत को चुभन और जलन देती है। इससे मुंह में छाले हो सकते हैं।
pH लेवल
आम हल्के एसेडिक होते हैं। इनका pH करीब 4 होता है। ज्यादातर लोगों के लिए यह नुकसानदायक नहीं है। लेकिन अगर किसी के शरीर में विटामिन की कमी है तो आम खाने से मुंह में जलन या छाले हो सकते हैं।
सवाल- किन लोगों को आम खाने से बचना चाहिए?
जवाब- आम एक स्वादिष्ट और सेहतमंद फल है, लेकिन कुछ लोगों को इसे खाने में सावधानी बरतनी चाहिए। इसे नीचे दिए ग्राफिक से समझिए