हथेली बताएगी कैसा है व्यक्तित्व, आकार से उजागर होंगे दिल के राज
पर्सनैलिटी टेस्ट एक ऐसा माध्यम है, जिसके जरिए हम किसी भी व्यक्ति के बारे में सभी तरह की जानकारी बहुत आसानी से हासिल कर सकते हैं। व्यक्ति का स्वभाव कैसा है। वह चीजों के प्रति कैसा दृष्टिकोण रखना है यह सब कुछ व्यक्तित्व परीक्षण के अलग-अलग तरीकों से पता किया जा सकता है। अब तक आप लोगों को उनके स्वभाव के आधार पर पहचानते आए होंगे लेकिन दूसरे भी तरीके हैं जिससे आप उन्हें जान सकते हैं।
स्वभाव अक्सर लोगों की पर्सनैलिटी के तौर पर देखा जाता है। बातचीत करने का अच्छा तरीका लोगों के दिमाग में अच्छा व्यक्तित्व और बुरा तरीका बुरे व्यक्तित्व को दर्शाता है। हालांकि, इसके अलावा दूसरे भी तरीके हैं जिनके जरिए हम किसी को भी बहुत आसानी से पहचान सकते हैं।
हथेली से व्यक्तित्व (Personality Test)
जैसे हर व्यक्ति का स्वभाव और रहन-सहन अलग होता है। उसी तरह से उसके शारीरिक अंगों की बनावट भी अलग है। कोई लंबा तो कोई छोटा होता है तो किसी का रंग गोरा या काला होता है। आज हम आपको हथेली के आकार के आधार पर व्यक्तित्व की जानकारी देते हैं। इस तरह से आप बहुत आसानी से किसी को भी जान सकते हैं।
पृथ्वी हथेली
कुछ लोगों की हथेली चौकोर आकार की होती है जिसे पृथ्वी के नाम से पहचाना जाता है। जिन लोगों के हाथ इस तरह के होते हैं आमतौर पर उनकी उंगलियां छोटी होती है। यह लोग मजबूत व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं। ये एक बार जो ठान लेते हैं उसे पूरा करते ही मानते हैं। इनमें लीडरशिप क्वालिटी कूट-कूट कर भरी होती है। अपने काम के प्रति यह बहुत ईमानदार होते हैं और दूसरे क्या कर रहे हैं इस बात से इन्हें कोई मतलब नहीं होता।
अग्नि
जिन लोगों की हथेली का आकार आयाताकर और उंगलियां मध्यम आकार की होती हैं, उन्हें यही कहा जाते हैं। यह लोग थोड़े घर में मिजाज के होते हैं और इन्हें गुस्सा बहुत ज्यादा आता है। यह अपनी बातें अपने तक ही रखना पसंद करते हैं। दूसरों के साथ कोई भी राज शेयर करना इन्हें अच्छा नहीं लगता। अपनी मेहनत से यह प्रोफेशनल लाइफ में बहुत सफलता हासिल करते हैं। इन्हें किसी के नेतृत्व में काम करना पसंद नहीं होता। ये स्पष्टवादी होते हैं।
जल
जिन लोगों की हथेली सपाट और उनका लंबी होती है, उन्हें यही कहा जाता है। यह लोग बहुत संवेदनशील स्वभाव के होते हैं और छोटी-छोटी बातें अपने दिल से लगा लेते हैं। यह हमेशा भावनाओं से भरे रहते हैं और इस चक्कर में कभी-कभी कुछ भी कर डालते हैं। यह दिल के साफ होते हैं और मन में किसी के लिए बुरा नहीं रखते।
वायु
जिन लोगों की हथेली चौक और लेकिन उंगलियां लंबी होती है उन्हें यही कहा जाता है। यह लोग मेहनत करना पसंद नहीं करते और आरामदायक जीवन जीते हैं। ये समय का सदुपयोग तो कम करते हैं लेकिन उसे व्यर्थ ज्यादा करते हैं। अगर कोई नहीं कुछ बोल दे तो इन्हें बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता है। इनके पास धन तो बहुत होता है लेकिन यह उसका सही उपयोग नहीं कर पाते।