Sat. Jun 7th, 2025

राम मंदिर स्वर्ण शिखर के साथ राम मंदिर पर पुल कितना सोना लग चुका है, जानिए

डिजिटल डेस्क अयोध्या उत्तर प्रदेश अभी हाल ही में जब अयोध्या के राम मंदिर के ऊपर स्वर्ण कलश चढ़ाया गया तो स्वाभाविक रूप से ही कुछ लोगों के मन में यह प्रश्न उठा की अब तक राम। मंदिर पर कितना सोना चढ़ाया जा चुका है या लगाया जा चुका है। और जो स्वर्ण कलश चढ़ाया गया है उसका वजन क्या है। भक्तगणों की इन सभी जिज्ञासाओं को शांत करने के लिए मंदिर प्रबंधन ने अपना आधिकारिक बयान जारी किया है और अब तक राम। मंदिर पर कितना सोना लग चुका है? इसके बारे में खुलासा किया है। आइए हम आपको बताते हैं। के मंदिर में कब कब और कहां कितना सोना लगा है।

यूपी के अयोध्या स्थित राम मंदिर में राजा राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि राम मंदिर में कुल 45 किलो सोने का इस्तेमाल किया गया है। इसकी शुद्धता शत प्रतिशत है। इसका मूल्य टैक्स को छोड़कर लगभग 50 करोड़ रुपये है। सोने को मढ़ने का काम अभी शेषावतार मंदिर के शिखर पर बाकी है। उसका काम चल रहा है। मंदिर के भूतल, जहां रामलला विराजमान हैं, उसमें सभी दरवाजों में स्वर्ण का प्रयोग किया गया है। सिंहासन में भी सोने का काम किया गया है। बाकी सभी मंदिरों को स्वर्ण मंडित करने का काम पूरा हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *