Wed. Jun 11th, 2025

मंत्रीमंडल की बैठक के बाद बड़े तबादले होंगे आज, मुख्यमंत्री डॉ.यादव की मर्जी से ही चलेगा राज-काज, मंत्री-प्रमुख सचिव के विवादों को समाप्त करने के लिए मुख्यमंत्री सचिवालय में भरत यादव की वापसी तय

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा मुख्य सचिव अनुराग जैन के बीच में अघोषित रूप से यह तय हो गया है कि, नौकरशाहों के जिला कलेक्टर से अतिरिक्त मुख्य सचिवों तक जितने भी तबादले होंगे वे सभी केवल और केवल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मर्जी से ही किए जाएंगे। मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. राजेश राजौरा के सहयोग के लिए संभवत: आज या कल में होने वाले बड़े तबादलों में मप्र सड़क निगम के प्रबंध निदेशक 2008 बैच के युवा आईएएस अधिकारी भरत यादव को मुख्यमंत्री सचिवालय में वापस बुलाया जाएगा। जहां तक सवाल है उप मुख्यमंत्री, अजगदीश देवड़ा तथा उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला, और अन्य कई मंत्रियों के प्रमुख सचिवों एवं सचिवों से तबादलों को लेकर असहमति का घमासान रुकेगा अथवा नहीं इस विषय पर मुख्य सचिव अनुराग जैन ने नौकरशाहों पर दबाव बनाने की कोशिशों में अपने आप को कमजोर पाया है। इसलिए आज तबादलों की आखिरी तारीख को देखते हुए समझा जाता है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव सभी मंत्री और नौकरशाहों के बीच में सहमति स्थापित करने के लिए भरत यादव या भरत यादव की सलाह पर उनके ही जैसे समझदार नौकरशाह को तबादलों की बड़ी सर्जरी में पदस्थ कर दिया जाए तो चौंकिएगा मत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed