उत्तराखण्ड मौसम अपडेट देहरादून आज इन जनपदों में भारी बारिश का अलर्ट. यहां पहुंचा मानसून
मौसम विज्ञान केंद्र ने आज देहरादून में हल्की से मध्यम बारिश होने के साथ ही बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारें पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
देहरादून में बारिश कुछ देर के लिए ही हुई लेकिन तापमान में गिरावट आने से गर्मी से राहत मिली । पूरे दिन बादल और धूप के बीच आंख मिचौली चलती रही। वहीं चार धाम समेत गढ़वाल के कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ी। मौसम विभाग के अनुसार आज नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश होने के आसार हैं।
मानसून की ताजा अपडेट
दक्षिण-पश्चिम मानसून के देश के ज्यादा भागों में बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। अगले 24 से 48 घंटों के दौरान मानसून विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ सकता है।वहीं, पंजाब के ऊपर 0.9 किमी की ऊंचाई पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। उपरोक्त चक्रवाती परिसंचरण से एक ट्रफ रेखा हरियाणा और पश्चिम मध्य प्रदेश होते हुए दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश तक फैली हुई है, जो 0.9 किमी की ऊंचाई पर स्थित है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश और इससे सटे क्षेत्रों में एक और चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में 1.5 से 3.1 किमी की ऊंचाई के बीच एक चक्रवाती परिसंचरण बना हैउत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के पास एक चक्रवाती परिसंचरण है, जो 5.8 किमी की ऊंचाई तक फैला है और ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर झुका हुआ है।उपरोक्त परिसंचरण से एक ट्रफ रेखा छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा और आंतरिक कर्नाटक होते हुए तटीय कर्नाटक तक फैली हुई है, जो 3.1 से 5.8 किमी की ऊंचाई के बीच है।एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी पवनों में एक ट्रफ के रूप में 5.8 किमी की ऊंचाई पर 62° पूर्व देशांतर और 28° उत्तर अक्षांश के उत्तर में स्थित है।