Fri. Feb 20th, 2026

मेटा से गलती हुई, लिखा- कर्नाटक CM नहीं रहे सिद्धारमैया ने नाराजगी जताई, X को लेटर भेजा- कन्नड़ से इंग्लिश ट्रांसलेशन बंद करें

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सोशल मीडिया कंपनी मेटा के ट्रांसलेशन फीचर पर आपत्ति जताई है। दरअसल 15 जुलाई को सिद्धारमैया ने X पर एक्ट्रेस बी सरोजादेवी के निधन पर शोक संदेश पोस्ट किया था।यह पोस्ट कन्नड़ में किया गया था, पोस्ट पर ही इंग्लिश में ट्रांसलेशन का फीचर था। इसे क्लिक करने पर लिखा आया कि कर्नाटक CM का निधन हो गया है।

सिद्धारमैया की तरफ से मेटा को लेटर भेजा गया। जिसमें कहा गया कि वे (X) अपने कन्नड़ ऑटो-ट्रांसलेशन फीचर को तब तक के लिए बंद कर दें, जब तक वह तथ्यों को तोड़ना-मरोड़ना बंद करना नहीं सीख लेता।

15 जुलाई को कर्नाटक CM ऑफिस की तरफ से X पर एक पोस्ट किया गया था। जिसमें सिद्धारमैया एक्ट्रेस की तस्वीर पर फूल चढ़ा रहे थे। पोस्ट में लिखा- बेंगलुरु में मैंने बहुभाषी स्टार और एक्ट्रेस बी सरोजादेवी के पार्थिव शरीर के दर्शन करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनका कल निधन हो गया था। बी सरोजादेवी एक असाधारण अभिनेत्री थीं। उन्होंने कन्नड़, तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में काम किया। हालांकि इस पोस्ट को ट्रांसलेशन करने में मेटा से गड़बड़ी हो गई।

मेटा की इस गलती को लेकर कर्नाटक CM की तरफ से कंपनी को एक लेटर भेजा गया। CM के मीडिया सलाहकार के वी प्रभाकर ने लिखा, “हमने इस बात पर चिंता जताई है कि कन्नड़ से अंग्रेजी में ऑटो ट्रांसलेशन अक्सर गलत होता है और कुछ मामलों में तो बेहद भ्रामक भी होता है।”

प्रभाकर ने लिखा कि ऐसी गलतियां भ्रम पैदा कर सकती हैं, खासकर जब उनमें आधिकारिक बयान या CM या सरकार के महत्वपूर्ण संदेश शामिल हों। लोगों को यह अहसास नहीं होता कि वे जो पढ़ रहे हैं वह असली मैसेज के बजाय ऑटो ट्रांसलेशन से लिखा गया मैसेज है।

X अपने प्लेटफार्म पर कन्नड़ कंटेंट को ऑटो ट्रांसलेट करके तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहा है। इससे यूजर्स गुमराह हो रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को जिम्मेदारी से काम करना चाहिए। मेटा से कन्नड़ ऑटो-ट्रांसलेशन पर तब तक रोक लगाने का भी आग्रह किया जब तक कि वह इसमें और सुधार नहीं कर लेता। हालांकि, CM की आपत्ति दर्ज कराने के बाद मेटा ने ट्रांसलेशन में सुधार कर लिया

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने एक बार फिर राज्य में CM बदले जाने की चर्चाओं को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि स्टेट में इस पोस्ट के लिए कोई वैकेंसी नहीं है, क्योंकि वे अभी भी कुर्सी पर बैठे हैं। सिद्धारमैया ने दावा किया है कि वे मुख्यमंत्री के रूप में 5 साल का कार्यकाल पूरा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *