Fri. Feb 20th, 2026

लायंस क्लब ग्वालियर का 65वां शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

लायंस क्लब ऑफ ग्वालियर का 65वां शपथ ग्रहण समारोह एक अत्यंत भव्य, गरिमामय और अविस्मरणीय आयोजन के रूप में सम्पन्न हुआ। समारोह में नव-निर्वाचित अध्यक्ष लायन रामकरण पारिख, सचिव लायन विजय प्रताप सिंह भदौरिया एवं कोषाध्यक्ष लायन विनोद जैन ने पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान अध्यक्ष लायन राकेश अग्रवाल ने विगत वर्ष किए कार्यों की रिपोर्ट सदन में प्रस्तुत की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि नरेंद्र सिंह तोमर जी ने वर्चुअल संबोधन दिया एवं अतिआवश्यक कार्य से बाहर जाने पर उनके स्थान पर देवेन्द्र प्रताप सिंह,रामू कार्यक्रम में उपस्थित हुए।  लायन अविनाश शर्मा ने नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। समारोह में पूर्व प्रांतपाल लायन सुनील गोयल, विकास गंगवाल,  सहित क्लब के पूर्व अध्यक्ष डॉ कौल,चरणजीत नागपाल, केशव वैश्य,खेतान,श्रेयांस जैन, महेंद्र जैन, कमल शर्मा,केदार गुप्ता, अंकित महेश्वरी,नीरज गर्ग,डॉ माथुर,जगदीश मित्तल,जगदीश अग्रवाल,अनुपम तिवारी आदि एवं वरिष्ठ सदस्य एवं अतिथिगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम समन्वयक लायन संदीप जैन के कुशल मार्गदर्शन में आयोजन संपन्न हुआ। लायन बसंत शर्मा एवं सुनील गोयल के संयोजन में कार्यक्रम बेहद सफल रहा।  लायन जितेंद्र जाजू एवं लायन रेनी कोठारी ने पूरे कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन किया। उपाध्यक्ष लेखराज् रावल,नरेंद्र अग्रवाल,दीपेन्द्र दुबे,दीपक बत्रा एवं डायरेक्टर मंडल ने कार्यभार ग्रहण किया।  नवनियुक्त अध्यक्ष लायन रामकरण पारिख ने सभी अतिथियों, क्लब सदस्यों और कार्यकर्ताओं के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा – “यह समारोह केवल एक उद्घाटन नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और संगठन के एक नए अध्याय की शुरुआत है। सभी के सहयोग से हम क्लब को नई ऊँचाइयों तक ले जाएँगे।”
 
कार्यक्रम में प्रस्तुत की गई एक विशेष शायरी ने सबका ध्यान खींचा:
“जब शुरुआत ही इतनी रौशन हो गई है,
तो सोचो आगे की तस्वीर कितनी शानदार होगी।
जिनके इरादों में सेवा है, समर्पण है और सच्चाई है,
उनकी हर पहल समाज के लिए एक नई मिसाल होगी।
अंत में सचिव वी पी सिंह भदोरिया ने आभार प्रकट किया। ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *