6 कम्युनिटी हैल्थ ऑफीसर सेवा से बर्खास्त, 2 सीएचओ के वेतन काटने के निर्देश
ग्वालियर, मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में लंबे समय से चल रही लचर व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। स्वास्थ्य विभाग के तमाम कर्मी कार्य में लापरवाही बरत रहे हैं जिसका खामियाजा आम जनता को होता है। ऐसे ही कर्मचारियों पर ग्वालियर कलेक्टर ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर रुचिका चौहान ने जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के दौरान अपने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने वाले कम्युनिटी हैल्थ ऑफीसर (सीएचओ) के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने 6 सीएचओ को सेवा से बर्खास्त करने तथा 2 सीएचओ को अपने कर्तव्य पर जितने दिन अनुपस्थित रहे हैं, उससे दोगुना दिनों का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं का आम जनों को समय पर लाभ मिले, इसके लिये सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मुस्तैदी के साथ कार्य करने की हिदायत दी है। शशिकला कुमारी घरसोंदी, दीपक सिंह तोमर नौगांव, के पी राणा देवरा, शिवेन्द्र सिंह तोमर गढ़रौली, विकेन्द्र सिंह गिजौर्रा व अनुपमा यादव पार शामिल हैं। इसके साथ ही जिनके वेतन काटने के निर्देश दिए हैं उनमें उपदेश राजौरिया छोटी अकबई एवं कनूप्रिया आहूजा गिरवई शामिल हैं।
