Sat. Jan 17th, 2026

लैरी एलिसन बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति, टॉप 10 में एक भी भारतीय का नाम शामिल नहीं

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति अब ओरेकल के को-फाउंडर लैरी एलिसन बन चुके हैं। एक ही दिन में कंपनी के शेयर में 41% से ज्यादा उछाल देखा गया, जिसके चलते अब उनकी नेटवर्थ लगभग 9 लाख करोड़ बढ़ गई है, जो भारत के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी की नेटवर्थ के बराबर है। अब लैरी एलिसन की कुल नेटवर्थ 393 अरब डॉलर यानी लगभग 34.60 लाख करोड़ रुपए हो गई है।

वहीं, कुछ समय पहले तक एलन मस्क जो दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति थे, अब दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। एलन मस्क की कुल नेटवर्थ 385 अरब डॉलर है, यानी लगभग 33.90 लाख करोड़। एक ही दिन में वह लैरी एलिसन से 8 अरब डॉलर पीछे हो गए हैं।

10 सबसे अमीर व्यक्तियों में एक भी भारतीय का नाम शामिल नहीं 

बता दें कि अब दुनिया के 10 सबसे अमीर व्यक्तियों में एक भी भारतीय का नाम शामिल नहीं है। यानी भारत के मुकेश अंबानी और गौतम अडानी टॉप 10 से बाहर हो चुके हैं। टॉप फाइव अमीर व्यक्तियों की लिस्ट पर नजर डाली जाए तो लैरी एलिसन और एलन मस्क के अलावा तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति मार्क जुकरबर्ग हैं। मार्क जुकरबर्ग की कुल संपत्ति 23.69 अरब डॉलर है, जबकि चौथे नंबर पर अमेज़न के फाउंडर जेफ बेजोस हैं, जिनकी संपत्ति 22.72 अरब डॉलर है। वहीं, टॉप फाइव में लैरी पेज शामिल हैं, जिनकी संपत्ति 18.49 अरब डॉलर है।

जानिए क्या है ओरेकल?

दरअसल, लैरी एलिसन ओरेकल के फाउंडर, चेयरमैन और टेक्नोलॉजी हेड भी हैं। इस समय ओरेकल क्लाउड कंप्यूटिंग और एआई में सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। इन चीजों में यह अमेज़न, माइक्रोसॉफ्ट और गूगल को भी टक्कर दे रहा है। ओरेकल की स्थापना 1977 में की गई थी, जिसमें लैरी एलिसन, बॉब माइनर और एडवर्ड्स शामिल थे। ओरेकल डेटाबेस सॉफ्टवेयर, क्लाउड कंप्यूटिंग सर्विसेज और एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर जैसे ERP, CRM और SCM जैसी सर्विस प्रोवाइड करती है। ओरेकल क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर, IaaS, PaaS और SaaS सॉल्यूशंस प्रोवाइड करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *