Sat. Jan 17th, 2026

राशिफल 12 सितंबर को बन रहा परिवर्तन योग, ये राशियां होंगी मालामाल, हर तरफ से मिलेगा लाभ

आज 12 सितंबर दिन शुक्रवार है और परिवर्तन योग (Parivartan Yoga) का शुभ संयोग बन रहा है। वृषभ और कन्या सहित पांच राशियों के लिए यह दिन बहुत लाभकारी साबित होने वाला है। यह लोग जबरदस्त धन और सम्मान की प्राप्ति करेंगे और उनके सारे काम सफल हो जाएंगे। करियर और कारोबार के मामले में आज का दिन अच्छा साबित होने वाला है।

आज भगवान गणेश के आशीर्वाद से इन लोगों को नौकरी में पदोन्नति और कारोबार में मुनाफे की प्राप्ति होने वाली है। परिजनों के साथ घूमने फिरने का प्लान बन सकता है। हर काम में सफलता मिलेगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा। चलिए शुक्रवार का मेष से लेकर मीन राशि तक का राशिफल जान लेते हैं।

शुक्रवार का राशिफल (Parivartan Yoga)

मेष

मेष राशि के लोगों को करियर के मामले में जबरदस्त सफलता की प्राप्ति होने वाली है। भौतिक विकास के योग दिखाई दे रहे हैं। जो लोग कारोबार करते हैं वह कोई नई डील फाइनल कर सकते हैं। इन लोगों को व्यापार में मनचाही सफलता की प्राप्ति होने वाली है। सामाजिक कार्यों में यह धन खर्च करेंगे।

वृषभ

इन लोगों को आज का दिन ढेर सारी सफलता देने वाला है। कारोबार और कार्यस्थल पर तरक्की की प्राप्ति होगी। आपका पूरा दिन अच्छा साबित होने वाला है। कार्य क्षेत्र का माहौल अनुकूल रहेगा और आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आपका दिन अच्छा गुजरने वाला है।

मिथुन

इन लोगों के लिए आज का दिन रचनात्मकता से भरा हुआ रहने वाला है। इन्हें बिजनेस में सफलता की प्राप्ति होगी। लोग बिना किसी परेशानी के आपकी बातें मान लेंगे। मन में नए विचार उत्पन्न होंगे जिन पर आप काम शुरू कर सकते हैं। घर में जो बड़े हैं उनसे विचार विमर्श जरूर करें।

कर्क

इन लोगों के लिए आज का दिन तरक्की लेकर आ रहा है। करियर और कारोबार में लाभ की प्राप्ति होगी। ऑफिस का माहौल आपके विचारों को अनुकूल बना रहेगा। मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। आपके मन में खुशी और प्रसन्नता का माहौल रहेगा।

सिंह

आज यह लोग थोड़ी व्यस्तता का सामना कर सकते हैं। कार्य में वरिष्ठ अधिकारी रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं। इन लोगों की सारी योजनाएं सफल होगी। आपका समय शुभ कार्यों में गुजरने वाला है। तरक्की की प्राप्ति करेंगे और मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या

करियर के मामले में इन लोगों को जबरदस्त लाभ मिलने वाला है। किसी प्रकार के वाद विवाद में ना पड़े अन्यथा नुकसान हो सकता है। भाग्य पर भरोसा रखें सब कुछ अच्छा होगा। रात होते होते स्थिति बेहतर होगी। घर में शुभ कार्यों की चर्चा हो सकती है।

तुला

इन लोगों के लिए आज का दिन बहुत लाभकारी साबित होने वाला है। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। वाकपटुता से आप लोगों को इंप्रेस करने में सफल होंगे। इन लोगों को जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक

करियर के मामले में इन्हें लाभ की प्राप्ति होने वाली है। धन और मान सम्मान में वृद्धि के योग बन रहे हैं। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा। प्रिय जनों से इनकी मुलाकात होने वाली है। बातचीत करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सैर स्पॉट और मौज मस्ती में अपना दिन गुजारेंगे।

धनु

धनु राशि के लोगों को आज लाभ की प्राप्ति होने वाली है। ऐसी वस्तुओं पर पैसा खर्च करेंगे जो घर के लिए उपयोगी होगी। सांसारिक सुख सुविधाओं पर आपका धन खर्च होगा। पैसों का लेनदेन बहुत सावधानी के साथ करने की जरूरत है। कोर्ट कचहरी के मामले हो सकते हैं थोड़ा सावधान रहें।

मकर

मकर राशि के लोगों को आज अपनी सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। सेहत के प्रति लापरवाही आपको मुसीबत में डाल सकती है। ग्रह नक्षत्र मिलकर जो योग निर्मित कर रहे हैं उससे आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। आपको धन खर्च पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।

कुंभ

आज आपके सामने पैसे कमाने के कई मौके आएंगे। आपको अपनी सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है। अगर आप इन्वेस्टमेंट करते हैं तो आगे चलकर आपको इसका पूरा फायदा होने वाला है। आत्मविश्वास रखें अच्छा समय जल्द शुरू होगा।

मीन

इन लोगों का आज का दिन काफी अच्छा साबित होने वाला है। नौकरी को लेकर किए गए प्रयास बेहतर साबित होंगे। जो लोग व्यापार करते हैं वह नई कार्य योजना पर काम करेंगे। पूजन पाठ में आपका बहुत मन लगने वाला है। आप कहीं घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *