शुक्र का अस्त बढ़ाएगा इन 3 राशियों की टेंशन, 2026 तक सावधान रहने की जरूरत
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह समय-समय पर अस्त और उदित होते हैं। किसी भी ग्रह का अस्त (Shukra Asta) होना एक महत्वपूर्ण घटना है। इस दौरान आकाश में कुछ समय के लिए ग्रह दिखाई नहीं देता। क्योंकि वे ग्रहों के राजा सूर्य के काफी नजदीक पहुंच जाते हैं। इस दौरान शुभ कार्य भी नहीं किए जाते। शुक्र भी अपनी चाल बदलने वाले हैं। अस्त होकर कई राशियों की परेशानी बढ़ाएंगे।
दिसंबर में असुरों के शुक्र अस्त होने जा रहे हैं। करीब 53 दिनों तक इसी अवस्था में रहेंगे। जिसका प्रभाव जातकों पर फरवरी 2026 तक देखने को मिलेगा। कई लोगों को इस दौरान फायदा तो कुछ को नुकसान होगा। आइए जानें किन लोगों इस दौरान मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है?
वृषभ राशि (Vrishabh Rashi)
वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्र का अस्त होना अनुकूल नहीं रहेगा। पैसे से जुड़े समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। दाम्पत्य जीवन में भी उतार चढ़ाव देखने को मिलेंगे। धनखर्च में वृद्धि होगी। बचत करने की जरूरत है। मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है।
तुला राशि (Tula Rashi)
तुला राशि के जातकों के लिए भी यह समय कठिनाइयों से भरा हो सकता है। पति-पत्नी के बीच गलतफहमी हो सकती है। घर परिवार में लड़ाई-झगड़े बढ़ सकते हैं। प्रेमियों के लिए भी यह समय मुश्किलों से भरा होगा। विवाह में अड़चन आ सकती है। खर्चे पर काबू रखने की जरूरत है। सेहत का खास ख्याल रखें।
मकर राशि (Makar Rashi)
मकर राशि के जातकों के लिए भी यह समय शुभ नहीं रहेगा। करियर में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। जॉब में भी बदलाव हो सकता है। पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत ह। करियर में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। जिम्मेदारियां बढ़ेगी, प्रमोशन में देरी होगी। दोस्तों के साथ मनमुटाव हो सकता है। मान सम्मान में भी कमी आ सकती है।
