बुद्धिमान और मेहनती होते हैं इन 3 मूलांक के लड़के, एक साथ कर लेते हैं कई सारे काम
अंक ज्योतिष (Numerology) व्यक्ति के बारे में हमें एक-एक चीज बहुत बारीकी से बताने का काम करता है। जिस तरह से हम राशियों के जरिए व्यक्ति के आने वाले भविष्य के बारे में समझते हैं। उस तरह से जन्म तिथि से भी सब कुछ जान सकते हैं। दरअसल, राशि की तरह मूलांक से संबंधित ग्रह भी व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करता है।
अगर हमें यह जानना है कि किस व्यक्ति का स्वभाव कैसा है और ग्रह उसके आने वाले भविष्य पर कैसा प्रभाव डाल रहे हैं, तो हम बहुत आसानी से जन्मतिथि के जरिए सब कुछ जान सकते हैं। इसके लिए हमें केवल जन्म तिथि के सभी अंकों का उपयोग कर कुछ मूलांक प्राप्त करने होंगे। चलिए आज हम आपको उन जातकों के बारे में बताते हैं जो बहुत बुद्धिमान होते हैं वह अपने परिवार को गौरवान्वित करते हैं।
मूलांक 1
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक यही कहलाता है। इन तारीखों को आपस में जोड़कर को अंत में उत्तर यही मिलेगा। अंक शास्त्र में इस मूलांक का स्वामी ग्रह सूर्य को बताया गया है। सूर्य की वजह से यह जातक हमेशा आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरपूर रहते हैं। यह ईमानदार होते हैं और बातों से इनकी सोच साफ तौर पर झलकती है। किसी भी चीज को लेकर इनका दृष्टिकोण बहुत सरल होता है। अपने मन में चल रही बातों को यह बिना किसी संकोच के बोल देते हैं। इन्हें जीवन में खूब तरक्की मिलती है।
मूलांक 3
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 3 कहलाता है। अंक ज्योतिष में इस अंक का स्वामी ग्रह बृहस्पति को बताया गया है। बुद्धिमान, ज्ञानी और धार्मिक बनाने का काम करता है। इन तारीखों में जिन लड़कों का जन्म हुआ है वह अपने परिवार का नाम रोशन करते हैं। समाज में भी इन्हें अलग पहचान मिलती।
मूलांक 5
किसी भी महीने की 5, 14 और 23 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 5 होता है। अंक ज्योतिष में इस मूलांक का स्वामी ग्रह बुध को बताया गया है। यह व्यक्ति को बहुत बुद्धिमान बनने का काम करता है। यह लोग स्वभाव से बहुत साहसी होते हैं और मेहनत के दम पर आगे बढ़ते हैं। चुनौतियों से हारना इन्हें बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता बल्कि यह डटकर उसका सामना करते हैं। यह खुद को परिस्थिति के अनुरूप ढालना अच्छी तरह से जानते हैं। अपने इन गुणों की वजह से इन्हें जीवन में खूब सफलता मिलती। यह मल्टीटास्किंग होते हैं और कई सारे काम एक साथ कर लेते हैं।
