Sun. Dec 7th, 2025

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने फैंस को दी खुशखबरी, शादी की सालगिरह पर किया नन्ही परी का स्वागत

बॉलीवुड में इन दिनों एक के बाद एक खुशखबरी सामने आ रही है। कटरीना कैफ और विक्की कौशल के पेरेंट्स बनने के बाद अब एक और कपल ने फैंस को खुशखबरी दी है। चर्चित एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और पत्रलेखा माता पिता बन गए हैं। कपल ने एक नन्ही पारी का स्वागत किया है। ये खुशखबरी कपल ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है।

इंडस्ट्री के इस पावर कपल के लिए बेटी का जन्म इसलिए भी ख़ास है क्योंकि ये खुशखबरी इन दोनों को अपनी शादी की चौथी सालगिरह पर मिली है। हमेशा सादगी के साथ नजर आने वाला ये कपल शादी के बंधन में भी साधारण लेकिन खूबसूरत तरीके से बंधा था और अपने बच्चे के वेलकम के ंबारे में भी इन्होने ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की थी। अब नन्हे मेहमान के स्वागत के बाद इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दोनों ने ये खुशखबरी शेयर की है।

शेयर की सोशल मीडिया पोस्ट

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने सोशल मीडिया पर एक कंबाइन पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने एक सेलिब्रेशन कार्ड शेयर किया है। इसमें लिखा है की हम बहुत खुश हैं। भगवान ने हमें नन्ही परी का आशीर्वाद दिया है। ब्लेस्ड माता पिता राजकुमार और पत्रलेखा। कपल ने ये भी लिखा भगवान ने हमें सबसे बड़ा आशीर्वाद हमारी सालगिरह पर मिला है। जैसे ही यह खबर सामने आई है बधाईयों का तांता लगा चुका है। सेलेब्स और फैंस कपल को जमकर बधाई दे रहे हैं। वरुण धवन ने कमेंट करते हुए कहा क्लब में आपका स्वागत है। इसके अलावा कई सेलेब्स ने बढ़ाई दी है।

चार साल पहले हुई थी शादी

9 जुलाई को एक पोस्ट शेयर कर कपल ने पत्रलेखा की प्रेगनेंसी के बारे में जानकारी दी थी। एक इंटरव्यू में पत्रलेखा नहीं बताया था कि न्यू ट्रिप के दौरान उन्हें अपने प्रेग्नेंट होने की जानकारी मिली थी। उसे समय राजकुमार राव का केयरिंग नेचर देख वह यह समझ चुकी थी कि वह बहुत अच्छे पिता बनेंगे। साल 2021 में कपल ने शादी की थी। उनकी पहली मुलाकात 2014 में फिल्म सिटीलाइट्स की शूटिंग के दौरान हुई थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed