Wed. Mar 4th, 2026

छात्रों के लिए राहत भरी खबर, इन जिलों के स्कूलों का समय बदला, कलेक्टर का आदेश जारी

मध्य प्रदेश के स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है।बढ़ती ठंड व शीतलहर को देखते हुए सतना, उमरिया और छिंदवाड़ा में भी स्कूलों का समय बदल दिया गया है।इस संबंध में जिला कलेक्टर ने भी आदेश जारी कर दिए है। इससे पहले बीते हफ्ते रीवा, देवास,ग्वालियर, अनूपपुर और मंडला के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया था।इधर, 24 नवंबर को गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस के चलते पंजाब, मध्य प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़ में स्कूल बंद रह सकते है। दिसंबर में भी क्रिसमस के अलावा 7, 14, 21 और 28 दिसंबर को रविवार के चलते स्कूल बंद रहेंगे।

मध्य प्रदेश के इन जिलों में बदला स्कूलों का समय   

  • छिंदवाड़ा कलेक्टर ने आदेश जारी कर कहा है कि जिले में सभी स्कूल सुबह 8:30 बजे के बाद संचालित होंगे। यह आदेश सरकारी, निजी, अनुदान प्राप्त, सीबीएसई और सभी प्रकार के स्कूलों पर लागू होगा।
  • हरदा जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, मान्यता प्राप्त, नवोदय और केंद्रीय विद्यालय में अब नर्सरी से लेकर 8वीं तक के स्कूल 8: 30 बजे की बजाय सुबह 9 बजे से शुरू होंंगे।
  • उमरिया जिले में प्रातः पाली में संचालित सभी शासकीय और अशासकीय शैक्षणिक संस्थानों में प्री-प्राइमरी से कक्षा 8वीं तक के छात्रों के लिए विद्यालय समय सुबह 9 बजे से किया गया है। यह बदलाव केवल विद्यार्थियों पर लागू होगा।
  • सतना कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस के आदेशानुसार समस्त शासकीय, अशासकीय केन्द्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, आईसीएसई, सीबीएसई तथा अन्य मान्यता प्राप्त समस्त विद्यालयों की नर्सरी से कक्षा 8वीं तक कक्षाएं सुबह 9 बजे से लगेंगी।
  • बीते दिनों रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल ने कक्षा नर्सरी से कक्षा 8वीं तक की सभी पाठशालाओं का संचालन प्रातः 09 बजे से किए जाने के आदेश दिए थे। अनुपपूर कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देश के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूलों को सुबह 9:30 बजे से संचालित करने के निर्देश दिए ।इसके तहत प्रथम पाली के सभी विद्यालयों का समय सुबह 9:30 बजे कर दिया है।
  • देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने भी आदेश दिए है कि सभी नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के स्कूल सुबह 10 बजे से पहले नहीं खुलेंगे। मंडला कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने निर्देश दिए है कि सरकारी, निजी, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्डों से संबद्ध सभी स्कूल सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होंगे।

हरियाणा में 15 नवंबर से बदल चुका है समय  

शिक्षा विभाग के आदेशानुसार एकल पाली वाले सभी स्कूल सुबह साढ़े नौ बजे खुलेंगे और दोपहर बाद साढ़े तीन बजे छुट्टी होगी।दोहरी शिफ्ट वाले स्कूल सुबह सात बजकर 55 मिनट से शाम पांच बजकर 15 मिनट तक लगेंगे। पहली शिफ्ट सुबह सात बजकर 55 मिनट से दोपहर साढ़े 12 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 12 बजकर 40 मिनट से शाम पांच बजकर 15 मिनट तक होगी। यह आदेश 15 नवंबर से 15 फरवरी तक लागू रहेगा।

नवंबर दिसंबर में कब कब बंद रहेंगे स्कूल

  • 23 नवंबर : चौथा शनिवार
  • 23 नवंबर : रविवार
  • 25 नवंबर : गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस
  • 30 नवंबर : रविवार
  • 7 दिसंबर- रविवार
  • 14 दिसंबर- रविवार
  • 21 दिसंबर- रविवार
  • 25 दिसंबर- क्रिसमस
  • 28 दिसंबर- रविवार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *