17 नवंबर को बन रहा कलानिधि योग, मिथुन और कन्या सहित 5 राशियों पर बरसेगी भोलेनाथ की कृपा
आज 17 नवंबर दिन सोमवार है और कलानिधि योग का शुभ संयोग बन रहा है। इस योग में कई राशियों पर भगवान शिव की कृपा बरसने वाली है। इन्हें करियर और कारोबार में तरक्की की प्राप्ति होगी। ये लोग धन और मान सम्मान भी हासिल करने वाले हैं। इनके रुके हुए काम पूरे होंगे और मन प्रसन्न रहेगा।
कन्या और धनु सहित पांच राशियों के लिए कलानिधि योग काफी शुभ साबित होने वाला है। इन लोगों को भाग्य का भरपूर सहयोग प्राप्त होने वाला है। इन्हें खूब तरक्की की प्राप्ति होगी जिससे परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। चलिए आज का राशिफल जान लेते हैं।
आज का राशिफल
मेष
मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन शानदार साबित होने वाला है। यह लोग आर्थिक लाभ की प्राप्ति करेंगे। कार्य क्षेत्र में उनके विचारों को काफी महत्व मिलने वाला है। किसी काम से आपको अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। आपको भाग्य का साथ मिलने वाला है।
वृषभ
वृषभ राशि के लोगों के लिए आज आर्थिक लाभ की स्थिति निर्मित हो रही है। कार्य क्षेत्र में आपका अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रसन्न होंगे। घर में आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक साबित होने वाली है।
मिथुन
मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से अच्छा साबित होने वाला है। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। जीवन में चुनौतियों का सामना करेंगे जिसके कारण आपका मन खिन्न रहेगा। आपको किसी भी तरह की विवाद में नहीं पड़ना है।
कर्क
कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता लेकर आने वाला है। आपके सारे काम बिना किसी रूकावट के पूरे हो जाएंगे। जरूरी काम से आपको बाहर जाना पड़ सकता है। आपके सामने कुछ जरूरी खर्च आएंगे लेकिन धन लाभ की संभावना भी दिखाई दे रही है।
सिंह
सिंह राशि के लोगों का दिन शुभ साबित होगा और इन्हें विशेष सफलता की प्राप्ति होगी। आप अपनी सारी जिम्मेदारी अच्छी तरह से निभाएंगे। रुके हुए काम पूरे होंगे और शाम का समय आनंद में गुजरेगा। खानपान पर नियंत्रण रखने की जरूरत है ताकि सेहत अच्छी बनी रहे।
कन्या
कन्या राशि के लोगों को सावधानी और सच्चाई के साथ आगे बढ़ना चाहिए। आपको परिवार के साथ समय गुजारने का मौका मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि जागने वाली है। विपरीत परिस्थिति आने पर क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी है। पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा। अचानक धन लाभ के योग निर्मित हो सकते हैं।
तुला
तुला राशि के लोगों के लिए प्रतियोगिता और शिक्षा के क्षेत्र में दिन सफलता से भरा हुआ रहेगा। आपको आए के नए स्रोत प्राप्त होने वाले हैं। दिनचर्या भाग दौड़ से भारी रहेगी इसलिए सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कारोबार में तरक्की के योग दिखाई दे रहे हैं।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ साबित होने वाला है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और आप धन, सम्मान और यश की प्राप्ति करेंगे। प्रियजनों से आपकी मुलाकात हो सकती है जो लाभकारी साबित होगी। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा वरना विपरीत परिस्थितियों उत्पन्न हो सकती है। आपकी सारी योजनाएं सफल होने वाली है।
धनु
धनु राशि के लोगों की सारी योजनाएं सफल होने वाली है। धन के मामले में इन लोगों को लाभ की प्राप्ति होगी। बिजनेस में उठाया गया जोखिम लाभकारी साबित होगा। नया मौका आपके पास है बस आपको उसे पहचानने की जरूरत है। रोजमर्रा के कामों के अलावा कुछ नया ट्राई करें।
मकर
मकर राशि के लोगों को आज लाभ की प्राप्ति होने वाली है। भागदौड़ में दिन गुजरेगा जिससे थकान महसूस होगी। आप की परिस्थितियों में सुधार आने वाला है। भाग्य आपका भरपूर सहयोग करेगा और सारे काम पूरे होंगे। तनाव की स्थिति कम होगी और आप अच्छा महसूस करेंगे।
कुंभ
कुंभ राशि के लोगों को आज व्यवस्तता का सामना करना पड़ सकता है। विरोधियों की वजह से आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। वरिष्ठ अधिकारी आपका सहयोग करेंगे और धन लाभ की प्राप्त होगी। चिंता करने की जरूरत नहीं है सब कुछ बहुत जल्दी ठीक हो जाएगा।
मीन
करियर के मामले में इन लोगों को तरक्की की प्राप्ति होने वाली है। हर काम को आप संभालने की कोशिश करेंगे और आपके प्रयास सफल भी होंगे। अगर व्यवसाय का विस्तार करना चाहते हैं तो फिलहाल समय अच्छा है। मान सम्मान में वृद्धि के योग बन रहे हैं। जो लोग कारोबार करते हैं उन्हें फायदा होगा।
