IBPS क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक, देखें लिंक और स्टेप्स
इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन ने आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक (IBPS Clerk Prelims 2025) परीक्षा का परिणाम 20 नवंबर को जारी कर दिया है। उम्मीदवार 27 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट http://www.ibps.in पर जाकर चेक कर सकते हैं कि वे मुख्य परीक्षा के लिए सिलेक्टेड है या नहीं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि की जरूरत पड़ेगी।
रिजल्ट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा का नाम और क्वालीफाइंग स्टेटस जैसे जानकारी उपलब्ध होगी। अलग-अलग राज्यों के लिए कट ऑफ भी अलग होगा। एक सप्ताह के भीतर व्यक्तिगत स्कोरकार्ड उपलब्ध होगा। इसके अलावा कट-ऑफ भी जल्द जारी किया जाएगा। अपडेट के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले आईबीपीएस के ऑफिशियल वेबसाइट को विजिट करें।
- होमपेज “CRP CSA Prelims Result” के लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि को दर्ज करके लॉग इन करें।
- लॉग इन करते ही रिजल्ट का पेज खुलेगा। क्वालिफाइंग स्टेटस को चेक करें।
- रिजल्ट को डाउनलोड करें। भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिन्ट आउट निकाल कर रख लें।
आगे क्या होगा?
उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स और मुख्य परीक्षा के आधार पर होगा। इस साल 15,000 से अधिक पदों पर भर्ती होने वाली है। मेंस एग्जाम 29 नवंबर को देशभर के अलग-अलग शहरों में आयोजित किया जाएगा। इसमें चार सेक्शन शामिल होंगे- जनरल/फाइनेंशियल अवेयरनेस, जनरल इंग्लिश, रीजनिंग एबिलिटी एंड कंप्यूटर एप्टीट्यूड और क्वांटिटी एप्टिट्यूड। फाइनल मेरिट लिस्ट केवल मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही तैयार की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति बैंक ऑफ़ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक समेत अलग-अलग पब्लिक सेक्टर बैंकों में होगी।
मुख्य परीक्षा पैटर्न
मुख्य परीक्षा में कुल 155 प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल अंक 200 होंगे। केवल मात्रात्मक योग्यता से संबंधित 35 प्रश्न पूछे जाएंगे। अधिकतम अंक 50 होंगे, उम्मीदवारों को 30 मिनट का समय दिया जाएगा। वहीं बाकी सभी सेक्शन में प्रश्नों की संख्या 40-40 होगी। रीजनिंग एबिलिटी एंड कंप्यूटर एप्टीट्यूड का सेक्शन कुल अंक 60 अंक का होगा। जनरल एंड फाइनेंशियल अवेयरनेस के लिए कुल अंक 50 होंगे। जनरल इंग्लिश का सेक्शन 40 अंक का होगा। परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी। प्रत्येक सेक्शन के लिए समय तय होगा
