रेल यात्री कृपया ध्यान दें! दिसंबर से चलेगी कई स्पेशल ट्रेनें, ऐसा रहेगा रूट-शेड्यूल, ये रद्द
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। भारतीय रेलवे ने दिसंबर में छत्तीसगढ़, हरियाणा और राजस्थान के रास्ते स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इसके अलावा उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल सहारनपुर-वाराणसी के बीच 28 नवंबर को एक-एक फेरे के लिए विशेष ट्रेन चलाने जा रहा है। गाड़ी संख्या 04552 सहारनपुर-वाराणसी विशेष ट्रेन 28 नवंबर को सहारनपुर से दोपहर 2 बजे चलने के बाद बरेली ,हरदोई, रायबरेली, प्रतापगढ़ होते हुए अगले दिन सुबह 7 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में 04551 वाराणसी-सहारनपुर विशेष ट्रेन 28 नवंबर को वाराणसी से दोपहर दो बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 7 बजे सहारनपुर पहुंचेगी।इधर, गाड़ी संख्या 04451 हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, 01929 जगन्नाथपुरी-झांसी स्पेशल ट्रेन, 01930 झांसी स्पेशल ट्रेन, ट्रेन संख्या 02418 प्रयागराज स्पेशल ट्रेन, ट्रेन संख्या 09326 पटना-आनंद बिहार स्पेशल ट्रेन का संचालन 14 दिसंबर से किया जाएगा।
जयपुर-भिवानी एक्सप्रेस स्पेशल 1 से 31 दिसंबर तक प्रतिदिन जयपुर से सुबह 7 बजे रवाना होगी और दोपहर 2:20 बजे भिवानी पहुंचेगी। वापसी में भिवानी-जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल प्रतिदिन शाम 4:05 बजे भिवानी से चलकर रात 11:25 बजे जयपुर पहुंचेगी। रींगस, श्रीमाधोपुर, रेवाड़ी और चरखी दादरी समेत कई स्टेशनों पर ठहराव होगा\
गाड़ी संख्या 09633 रेवाड़ी-रींगस स्पेशल 1, 4, 6, 7, 13, 14, 15, 20, 21, 25, 27, 28, 29, 30 और 31 दिसंबर को रेवाड़ी से सुबह 10:50 बजे रवाना होकर दोपहर 1:35 बजे रींगस पहुंचेगी। वापसी में रींगस-रेवाड़ी स्पेशल 2, 5, 7, 8, 14, 15, 16, 21, 22, 26, 28, 29, 30, 31 दिसंबर और 1 जनवरी 2026 को दोपहर 2:20 बजे रींगस से रवाना होकर शाम 5:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। मार्ग में अटेली,नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कावंट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव होगा
गाड़ी संख्या 09634 रेवाड़ी-रींगस स्पेशल 1, 4, 6, 7, 13, 14, 15, 20, 21, 25, 27, 28 और 31 दिसंबर को रेवाड़ी से 11:45 बजे रवाना होकर 2:45 बजे रींगस पहुंचेगी। वापसी में उन्हीं तिथियों पर दोपहर 3:05 बजे रींगस से रवाना होकर शाम 6:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।गाड़ी नंबर 08261 (बिलासपुर-येलहंका) 2 से 30 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार दोपहर 12:50 बजे रायपुर से निकलेगी और अगले दिन बुधवार को रात 09: 00 बजे येलहंका पहुंचेगी।गाड़ी नंबर 08262 (येलहंका-बिलासपुर) 3 दिसंबर से 31 दिसंबर तक प्रत्येक बुधवार को येलहंका से रात नौ बजे चलकर अगली तारीख में रात शुक्रवार को 02:25 बजे रायपुर पहुंचेगी।
गाड़ी नंबर 07717-तिरुपति से हिसार 3 से 24 दिसंबर तक (हर बुधवार) और ट्रेन नंबर 07718-हिसार से तिरुपति 7 से 28 दिसंबर तक (हर रविवार) चलेगी।गाड़ी संख्या 04481-82 जींद-कुरुक्षेत्र स्पेशल ट्रेन का संचालन 29 नवंबर, 30 नवंबर व पांच दिसंबर को रहेगा। गाड़ी नंबर 04482 जींद से सुबह साढ़े दस बजे रवाना होगी, जो उचाना, घसाे, नरवाना, कलायत, कैथल, टीक के रास्ते दोपहर 1:20 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी।वापसी में 04481 कुरुक्षेत्र से दोपहर दो बजे जींद के लिए रवाना होगी, जो वापसी में शाम को लगभग पांच बजे जींद जंक्शन पर पहुंचेगी।गाड़ी संख्या 06007 एम.जी. रामचंद्रन (चेन्नई सेन्ट्रल)-बनारस विशेष गाड़ी 06 दिसम्बर 2025 को एम.जी.रामचंद्रन सेंट्रल (चेन्नई सेन्ट्रल) से 04.15 बजे प्रस्थान कर, दूसरे दिन नागपुर, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी और बनारस 23.15 बजे पहुंचेगी।गाड़ी संख्या 06008 बनारस से 11 दिसम्बर को 23.00 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन प्रयागराज छिवकी , सतना ,कटनी जं. जबलपुर जं., इटारसी, आमला, नागपुर, तीसरे दिन विजयवाड़ा से होते हुए एम.जी.रामचंद्रन (चेन्नई सेन्ट्रल) 23.30 बजे पहुंचेगी।
इन ट्रेनों का विस्तार
- गाड़ी संख्या 08612 अजमेर–सांतरागाछी विशेष किराया स्पेशल ट्रेन का परिचालन 1 जनवरी 2026 तक बढ़ा दिया गया है।
- गाड़ी संख्या 02841 शालिमार–एमजीआर चेन्नई सेंट्रल स्पेशल का संचालन 29 दिसंबर तक जारी रहेगा।
- गाड़ी संख्या 02842 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल–शालिमार स्पेशल ट्रेन अब 31 दिसंबर तक संचालित होगी।
फरवरी तक रद्द रहेगी ये एक्सप्रेस ट्रेनें
- गाड़ी संख्या 14112 प्रयागराज जंक्शन-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस- 01.12.25 से 25.02.26 तक
- गाड़ी संख्या 14111 मुजफ्फरपुर-प्रयागराज जंक्शन एक्सप्रेस- 01.12.25 से 25.02.26 तक
- गाड़ी संख्या 22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी)-कोलकाता एक्सप्रेस- 05.12.25 से 27.02.206 तक
- गाड़ी संख्या 22197 कोलकाता-वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) एक्सप्रेस- 07.12.25 से 01.03.26 तक
- गाड़ी संख्या 12327 हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस- 02.12.25 से 27.02.26 तक
- गाड़ी संख्या 12328 देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस- 03.12.25 से 28.02.26 तक
- गाड़ी संख्या 14003 मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस- 06.12.25 से 28.02.26 तक
- गाड़ी संख्या 14004 नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस- 04.12.25 से 26.02.26 तक
- गाड़ी संख्या 14523 बरौनी-अम्बाला हरिहर एक्सप्रेस- 04.12.25 से 26.02.26 तक
- गाड़ी संख्या 14524 अम्बाला-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस- 02.12.25 से 24.02.26 तक
- गाड़ी संख्या 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस- 03.12.25 से 02.03.26 तक
- गाड़ी संख्या 14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस- 01.12.25 से 28.02.26 तक
- गाड़ी संख्या 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस- 01.12.25 से 27.02.26 तक
- गाड़ी संख्या 15904 चंडीगढ-डिब्रूगढ़़ एक्सप्रेस- 03.12.25 से 01.03.26 तक
- गाड़ी संख्या 15620 कामाख्या-गया एक्सप्रेस- 01.12.25 से 23.02.26 तक
- गाड़ी संख्या 15619 गया-कामाख्या एक्सप्रेस- 02.12.25 से 24.02.26 तक
- गाड़ी संख्या 15621 कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस- 04.12.25 से 26.02.26 तक
- गाड़ी संख्या 15622 आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस- 05.12.25 से 27.02.26 तक
- गाड़ी संख्या 12873 हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस- 01.12.25 से 26.02.26 तक
- गाड़ी संख्या 12874 आनंद विहार-हटिया एक्सप्रेस- 02.12.25 से 27.02.26 तक
- गाड़ी संख्या 22857 संतरागाछी-आनंद विहार एक्सप्रेस- 01.12.25 से 02.03.26 तक
- गाड़ी संख्या 22858 आनंद विहार-संतरागाछी एक्सप्रेस- 02.12.25 से 03.03.26 तक
- गाड़ी संख्या 18103 टाटा-अमृतसर एक्सप्रेस- 01.12.25 से 25.02.26 तक
- गाड़ी संख्या 18104 अमृतसर-टाटा एक्सप्रेस- 03.12.25 से 27.02.26 तक
