Tue. Mar 3rd, 2026

MP में फर्जी उपार्जन केंद्र, बिना अनुमति किसानों से हो रही थी खरीदी, प्रशासन ने मारा छापा, 500 क्विंटल धान जब्त

मध्य प्रदेश के दतिया में अवैध धान खरीदी केंद्र का खुलासा हुआ है, यहाँ व्यापारी बेख़ौफ़ होकर किसानों से धान खरीद रहे थे, सूचना मिलने पर कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े एक्शन में आये और उनके निर्देश पर गई अफसरों की टीम ने फर्जी केंद्रों पर छापा मारा, यहाँ टीम ने 500 क्विंटल धान जब्त किया, अब व्यापारियों के खिलाफ क़ानूनी कार्रवाई की जा रही है

मध्य प्रदेश में इन दिनों धान खरीदी की जा रही है, सरकार के निर्देश पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर धान की खरीदी 1 दिसंबर 2025 से शुरू हो गई है जो 20 जनवरी 2026 तक की जाएगी। सामान्य धान की एमएसपी 2,369 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए धान की 2,389 रुपये प्रति क्विंटल है।  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश हैं कि सभी जिलों के कलेक्टर उपार्जन केंद्रों पर विशेष नजर रखें इसी क्रम में दतिया में भी जिला प्रशासन सतर्क था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *