मतदाता सूची से कट सकते हैं एमपी में 35 लाख मतदाताओं के नाम
भोपाल मध्य प्रदेश मध्यप्रदेश में चल रही एसआईआर विशेष गहन पुनरीक्षण के काम का आज आखिरी दिन है। आज गुरुवार रात बारह बजे तक यह काम थम जाएगा। 16 दिसंबर को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन होगा। इसमें ऐसी आशंका जताई जा रही है कि प्रदेश के 3500000 मतदाताओं के नाम कट सकते हैं। इसमें जिन लोगों के नाम काटे जाएंगे उसमें मृतक स्थानांतरित लोग दो जगह सूची में नाम होने वाले लोग एवं अन्य विसंगति वाले लोग शामिल होंगे। इस सूची में आपका नाम कहीं कटने वाली लिस्ट में तो नहीं है। इसके लिए आखिरी मौके के रूप में आपने यदि गणना पत्रक जमा कर दिया है लेकिन आवश्यक जानकारी नहीं दी है। उन्हें नोटिस देकर आवश्यक दस्तावेज मांगे जाएंगे।
मध्य प्रदेश के सभी जिलों में गणना पत्रक का डिजिटाइज़ेशन लगभग शत % हो चुका है। शेष काम भी आज पूरा किया जाना है। एसआईआर में जो गणना पत्रक मतदाताओं को दिए गए वे उन्हें भर कर वापस करने थे इसमें उन्हें बस 2003 की मतदाता सूची में उनका या उनके माता पिता दादा दादी या किसी करीबी रिश्तेदार की जानकारी भी देनी थी। जिन मतदाताओं ने वर्ष दो हजार तीन के एसआइ के आधार पर जानकारी न देकर केवल हस्ताक्षर करके गणना पत्र वापस कर दिए हैं उनके नाम तो प्रारूप सूची में आएंगे लेकिन उन्हें नोटिस जारी होंगे।ऐसे मतदाताओं की संख्या लगभग बारह लाख हो सकती है
