Wed. Mar 4th, 2026

7 IAS अफसरों का तबादला, 22 पीसीएस भी इधर से उधर, जानिए किसको कहां मिली तैनाती

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंगलवार देर रात  बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 7 आईएएस और 22 पीसीएस अधिकारियों के तबादले आदेश जारी किए हैं। इसमें मुख्य विकास अधिकारियों (CDO) और विकास प्राधिकरणों के पदों पर महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिला है। यूपी शासन के जारी आदेश मुताबिक, सुल्तानपुर के सीडीओ अंकुर कौशिक को सीईओ, उत्तर प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण (यूपीआरआरडीए) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। देवरिया के सीडीओ प्रत्यूष पांडेय को विशेष सचिव समन्वय विभाग और अपर परियोजना समन्वयक यूपी डास्प बनाया गया है।

राजेश कुमार सिंह सचिव गाजियाबाद विकास प्राधिकरण को देवरिया का सीडीओ, विनय कुमार सिंह एडीएम (प्रशासन) बिजनौर को सीडीओ सुल्तानपुर, श्याम बहादुर सिंह उपाध्यक्ष मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण को विशेष सचिव सिंचाई, लक्ष्मी एन सीडीओ कानपुर देहात को उपाध्यक्ष मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण और विधान जायसवाल परीक्षा नियंत्रक उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को सीडीओ कानपुर देहात बनाया गया है। बता दें कि इससे पहले भी बीते दिनों दो आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *