Thu. Jan 15th, 2026

कमाल का होता है इन 3 तारीखों में जन्में लोगों का सेंस ऑफ ह्यूमर, पैसा कमाने में होते हैं माहिर

अंक ज्योतिष में नंबरों और जन्म तारीख का बहुत महत्व माना गया है। इसके मुताबिक व्यक्ति की जन्म तिथि केवल एक नंबर नहीं है बल्कि उसकी स्वभाव, सोच और जीवन की घटनाओं से जुड़े संकेत देने का काम करती है। जिस तारीख को व्यक्ति जन्म लेता है, उसका योग मूलांक कहलाता है। कुल 9 तरह के मूलांक बताए गए हैं, जिनका 9 ग्रहों से संबंध होता है।

अगर व्यक्ति की मानसिक शक्ति, सोचने समझने की क्षमता और जीवन में आने वाली परिस्थितियों के संबंध में जानकारी चाहिए तो मूलांक से सब कुछ पता कर सकते हैं। आज हम आपको उन लोगों के बारे में बताते हैं, जिनका दिमाग बहुत तेज होता है। ये स्वभाव से काफी निडर होते हैं।

मूलांक 7

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है उनका मूलांक सात कहलाता है। इन तारीखों को एकल अंक का उत्तर आने तक जोड़ेंगे तो आपको यही परिणाम मिलेगा।

किस ग्रह से संबंध

अंक शास्त्र के मुताबिक मूलांक 7 का संबंध केतु ग्रह से जुड़ा होता है। यह दोनों ही ग्रह प्रभावशाली और निर्णयशील होते हैं। यही कारण है कि इस मूलांक के लोग हमेशा नए विचारों के साथ आगे बढ़ते हैं। इनकी सोच स्वतंत्र होती है और यह काफी साहसी होते हैं। इनके अंदर कभी भी आत्मविश्वास की कमी देखने को नहीं मिलती। कठिन परिश्रम कर ये जीवन में आगे बढ़ते हैं और अपने लक्ष्यों को हासिल करते हैं।

बनाते हैं अलग पहचान

इस मूलांक के लोग अपने व्यवहार की वजह से समाज में अलग पहचान हासिल करते हैं। इनका स्वभाव बहुत ही सरल और मित्रता से भरा होता है। कभी-कभी छोटी-छोटी बातों पर इन्हें गुस्सा आ जाता है क्योंकि इनमें धैर्य की कमी होती है। पढ़ने-लिखने में यह बहुत अच्छे होते हैं और जीवन में खूब सफलता हासिल करते हैं।

नहीं रहती आमदनी की कमी

इन लोगों के अंदर कमाल की स्किल्स होती हैं। अपनी मेहनत और सोच से ये अपार धन कमाने में सक्षम होते हैं। पैसे जोड़ना और नई-नई जगह निवेश करना इन्हें बहुत अच्छा लगता है। ये दान पुण्य के मामले में भी पीछे नहीं हटते। इन्हें जीवन में कभी भी आमदनी की कमी नहीं होती।

जिद और क्रोध से नुकसान

इस मूलांक के लोग बचपन से ही जिद्दी स्वभाव के होते हैं। कभी-कभी इन्हें बहुत तेज गुस्सा आ जाता है। क्रोध पर इनका बिल्कुल भी नियंत्रण नहीं होता लेकिन बाद में इन्हें अपनी गलती का एहसास भी हो जाता है।

सेंस ऑफ ह्यूमर

इस मूलांक के लोगों का सेंस ऑफ़ ह्यूमर काफी बढ़िया होता है। यह बहुत आसानी से अपने आसपास के लोगों को खुश कर लेते हैं। यह कोई भी निर्णय सोच समझ कर लेते हैं, उसके बाद आगे बढ़ते हैं। यह बहुत चुनिंदा दोस्त बनाते हैं और इन्हें किसी पर निर्भर रहना पसंद नहीं होता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed