Wed. Mar 4th, 2026

विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले यूपी ने सौराष्ट्र को 311 रन का टारगेट दिया; मुंबई ने कर्नाटक के खिलाफ 254 रन बनाए

घरेलू वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी के दो क्वार्टर फाइनल सोमवार को खेले जा रहे हैं। दोनों मैच बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस मैदान पर सुबह 9 बजे से शुरू हो चुके हैं।

पहले क्वार्टर फाइनल में घरेलू क्रिकेट की दो दिग्गज टीमें कर्नाटक और मुंबई आमने-सामने है। कर्नाटक पांच बार टूर्नामेंट का खिताब जीत चुका है, जबकि मुंबई टीम चार बार की विजेता रही है। कर्नाटक ने ग्रुप स्टेज में 6 मुकाबले जीते, जबकि मुंबई 5 जीत के साथ नॉकआउट राउंड में पहुंची।

कर्नाटक ने मुंबई के खिलाफ पहले क्वार्टर फाइनल में टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया है। मुंबई के 8 विकेट के नुकसान पर 254 रन बना लिए हैं।

दिन का दूसरा क्वार्टर फाइनल में उत्तर प्रदेश और सौराष्ट्र के बीच खेला जा रहा है। सौराष्ट्र ने यूपी के खिलाफ टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला लिया। यूपी ने 8 विकेट के नुकसान पर 310 रन बना लिए हैं।

मुंबई और कर्नाटक की प्लेइंग XI

मुंबई (प्लेइंग इलेवन): अंगकृष रघुवंशी, मुशीर खान, सिद्धेश लाड (कप्तान), हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, साईराज पाटिल, सूर्यांश शेडगे, तनुष कोटियन, ईशान मूलचंदानी, मोहित अवस्थी, ओंकार तुकाराम तरमले

कर्नाटक (प्लेइंग इलेवन): मयंक अग्रवाल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, करुण नायर, स्मरण रविचंद्रन, कृष्णन श्रीजीत (विकेटकीपर), अभिनव मनोहर, श्रेयस गोपाल, विजयकुमार विशक, विद्याधर पाटिल, अभिलाष शेट्टी, विधाथ कावेरप्पा

उत्तर प्रदेश को ध्रुव जुरेल की कमी खलेगी; रिंकू पर जिम्मा

लगातार सात मैच जीतकर आ रही उत्तर प्रदेश की टीम दूसरे क्वार्टर फाइनल में अजेय अभियान बरकरार रखते हुए सेमीफाइनल में पहुंचना चाहेगी। हालांकि, टीम को अपने टॉप स्कोरर ध्रुव जुरेल (558 रन) की कमी खलेगी, जो अब भारतीय टीम से जुड़ गए हैं। ऐसे में टीम के कप्तान रिंकू सिंह पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। वहीं, खराब शुरुआत के बाद अपने आखिरी चार ग्रुप मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची सौराष्ट्र की टीम भी सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *