Thu. Jan 15th, 2026

सड़क पर मुर्गा बने सरकारी कर्मचारी, रैली में नाचे सरकार से नाराज कर्मचारियों का प्रदर्शन, जयपुर में जगह-जगह लगा जाम

जयपुर में सोमवार को अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ कर्मचारी मुर्गा बन गए तो कुछ नाचते हुए रैली में चले।

अल्बर्ट हॉल से शुरू हुई रैली सिविल लाइंस की ओर जा रही थी। रैली के चलते रामबाग सर्किल से अजमेरी गेट तक और स्टैच्यू सर्किल से राजमंदिर जाने वाले रास्ते पर जाम लग गया था।

प्रदर्शन अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासभा के बैनर तले किया जा रहा था। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष महावीर शर्मा ने बताया- सरकार 2 साल से बात नहीं कर रही है। बजट घोषणा को लेकर हर तबके से सुझाव लिए जा रहा है, लेकिन कर्मचारियों को सुनने के लिए सरकार के पास सिर्फ 40 सेकंड है।

देखिए प्रदर्शन की फोटो.   

कर्मचारी नेता बोले- सरकार नहीं मानी तो बड़ा आंदोलन करेंगे

अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ की रैली 22 गोदाम स्थित धरना स्थल पर आकर खत्म हुई। यहां संगठन से जुड़े कर्मचारी नेताओं ने संबोधित करते हुए सरकार पर 2 साल तक अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- सरकार बजट घोषणाओं में कर्मचारियों को 40 सेकंड देती है। एसी में बैठने वाले अधिकारी मौज करते हैं, जबकि धरातल पर काम यही कर्मचारी करते हैं।

फिर भी कर्मचारियों की 11 सूत्री मांगों को लेकर मौजूदा सरकार ने अब तक कोई रुख साफ नहीं किया है। उन्होंने साफ किया कि हमारे लिए एक शुरुआत थी। सरकार यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं करती तो जल्द ही प्रदेश स्तर पर एक बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।

6 महीने से सैलरी नहीं मिल रही

सवाई माधोपुर निवासी शिवकुमार अग्रवाल ने कहा कि मैं मनरेगा में संविदा पर काम करता हूं और हमारी सरकार से मांग है कि हमें नियमित किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सचिवालय में जो अधिकारी बैठे हैं, वह समय पर अपनी सैलरी उठा रहे हैं और हमें 6 महीने से सैलरी नहीं मिल रही है।

राजस्थानी गीत गए

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों का अनोखा अंदाज दिखा। अपनी मांगों को लेकर राजस्थानी गीत गाते हुए अपनी बात रखी।

पुलिस ने रूट बदला तो सड़क पर बैठे कर्मचारी

कर्मचारियों की रैली को भाजपा ऑफिस की ओर से जाने की अनुमति नहीं दी गई। पुलिस ने सभी को चौमूं हाउस सर्किल की तरफ डायवर्ट कर दिया। 22 गोदाम तक जाना का रास्ता दिया गया।

रूट बदलने से नाराज कुछ कर्मचारी चौमूं हाउस सर्किल पर बैठकर विरोध जताने लगे।

ट्रैफिक को निकालने के लिए पुलिस कर रही मशक्कत

कर्मचारियों की रैली के दौरान ट्रैफिक मैनेजमेंट पुलिस के लिए चुनौती बन गया। कर्मचारी सड़क के दोनों और चल रहे हैं। ट्रैफिक को एक साइड से निकलने के लिए पुलिस को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रास्ते बंद किए गए

सांगानेरी गेट से अल्बर्ट हॉल होते हुए JLN मार्ग पर जाने वाला रास्ता और JLN मार्ग से अल्बर्ट हॉल जाने वाले रास्ते को बंद किया गया। पुलिस वाहनों को रोक रही है। बड़ी संख्या में अल्बर्ट हॉल पर जुटे सरकारी और संविदा पर कार्यरत कर्मचारी रैली के रूप में सिविल लाइंस कूच करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed