Fri. Jan 16th, 2026

इस मूलांक के लोगों के जीवन पर होता है राजयोग का प्रभाव, सूर्य की कृपा से हर जगह मिलती है सफलता

अंक ज्योतिष के मुताबिक हर अंक का किसी न किसी ग्रह से संबंध होता है। जिस तरह से नौ ग्रह है इस तरह से नौ मूलांक भी बताए गए हैं। यह सभी के दूसरे से जुड़े होता है। जिस तरह से हर राशि का अपना स्वामी ग्रह है। उस तरह से हर मूलांक का एक स्वामी ग्रह होता है।

आज हम आपको उस मूलांक के लोगों के बारे में बताते हैं, जिनका संबंध सूर्य देव से होता है। इन लोगों के बारे में कहा जाता है कि ये राजयोग लेकर पैदा होते हैं। यह काफी बुद्धिमान, स्वाभिमानी, कर्मशील और मेहनती होते हैं। चलिए इनके बारे में जान लेते हैं।

मूलांक 1

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक एक कहलाता है। अंक ज्योतिष में से सूर्य का अंक बताया गया है।

ये बनते हैं बेहतरीन लीडर

मूलांक 1 के लोगों की लीडरशिप क्वालिटी कमाल की होती है। यह जहां जाते हैं वहां लीडर की भूमिका निभाते हैं। परिवार से लेकर दोस्तों और वर्कप्लेस तक ये मुख्य भूमिका में नजर आते हैं।

क्या है खासियत

इस मूलांक के लोगों की खासियत की बात करें तो इनकी नेतृत्व क्षमता ही इनकी सबसे बड़ी ताकत है। यह कभी भी भीड़ में चलना पसंद नहीं करते बल्कि अलग पहचान हासिल करते हैं।

राजयोग लेकर होते हैं पैदा

मूलांक 1 के लोगों के बारे में ऐसा कहा जाता है कि यह राजयोग लेकर पैदा होते हैं। जिस तरह से सूर्य ग्रहों का राजा है उस तरह से ये भी राजाओं के समान जिंदगी जीते हैं।

कभी नहीं मानते हार

ये लोग दृढ़ निश्चयी स्वभाव के होते हैं। जीवन में आने वाली परेशानी से ये कभी भी नहीं मानते। अगर एक बार ये कुछ करने के बारे में सोच लेते हैं तो उसे पूरा करके ही मानते हैं। ये परिस्थितियों से घबराते नहीं और सफलता पाकर रहते हैं।

समाज में मान सम्मान

इस मूलांक के लोगों को सूर्य की कृपा से जीवन में खूब मान सम्मान और प्रसिद्धि मिलती है। यह जिस क्षेत्र में जाते हैं, वहां सफलता का झंडा गाड़ देते हैं। इन्हें लोगों के बीच बहुत मान सम्मान प्राप्त होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *