Fri. Feb 20th, 2026

MP में धान उपार्जन का नया रिकॉर्ड, पिछले वर्ष की तुलना में इस साल 8 लाख 22 हजार मीट्रिक टन अधिक खरीदी

मध्य प्रदेश सरकार के गोदाम धान से भर गए हैं इसकी वजह ये है कि पिछले साल की तुलना में इस साल सरकार ने किसानों से 8 लाख 22 हजार मीट्रिक टन अधिक हुई धान की खरीदी की है, इस साल मध्य प्रदेश में धान की पैदावार भी अच्छी हुई, सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य 2369 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया जिसका फायदा किसानों ने उठाया

इस साल 51 लाख 75 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान खरीदी

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि धान उपार्जन के लिये निर्धारित तिथि 20 जनवरी थी जिसमें पिछले वर्ष से 8 लाख 22 हजार मीट्रिक टन अधिक धान की खरीदी हुई है। उन्होंने बताया कि सरकार ने इस वर्ष 7 लाख 62 हजार 629 किसानों से 51 लाख 75 हजार 4 मीट्रिक टन धान की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की है जबकि पिछले वर्ष 43 लाख 52 हजार 905 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी।

1 दिसंबर से शुरू हुआ था धान का उपार्जन 

खाद्य मंत्री ने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2369 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित था। धान खरीदी के बाद किसानों को अभी तक 9485 करोड़ रुपये से अधिक राशि का भुगतान भी किया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि धान विक्रय के लिये 8 लाख 59 हजार 822 किसानों ने पंजीयन कराया था। एक दिसम्बर से शुरू हुई धान खरीदी के लिये विभिन्न जिलों में 1436 केन्द्र बनाये गये थे। क्रय की गयी धान की 84 प्रतिशत मात्रा 43 लाख 55 हजार 879 मीट्रिक टन का परिवहन किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *