Tue. Feb 10th, 2026

Republic Day Parade में इतिहास रचेंगे संजय लीला भंसाली, निकाली जाएगी इंडियन सिनेमा की झांकी

77 साल में रिपब्लिक डे की परेड में जो देखने को नहीं मिला वह अब होने जा रहा है। दरअसल, इंडियन सिनेमा इतिहास रचने जा रहा है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिक्कत निर्माता और निर्देशक संजय लीला भंसाली इस इतिहास को रचने जा रहे हैं।

संजय रिपब्लिक डे परेड में पहली बार इंडियन सिनेमा को रिप्रेजेंट करने जा रहे हैं। यह पहली बार होगा जब सिनेमा की झांकी निकाली जाने वाली है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इंडियन सिनेमा का जश्न मनाते हुए एक झांकी निकालेंगे। इस पर सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने डायरेक्टर के साथ मिलकर काम किया है।

भंसाली को दी गई बड़ी जिम्मेदारी

मीडिया रिपोर्ट्स में यह बताया गया है कि संजय लीला भंसाली 26 जनवरी 2018 को इंडियन सिनेमा की जगी को रिप्रेजेंट करेंगे। यह भारतीय सिनेमा के लिए किसी ऐतिहासिक सम्मान से कम नहीं है। यह पहली बार हो रहा है जो फिल्मी दुनिया का एक बड़ा चेहरा राष्ट्रीय मंच पर इंडियन सिनेमा को रिप्रेजेंट कर रहा है। पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए यह गर्व की बात है। इस बारे में फिल्ममेकर या फिर सूचना और प्रसारण मंत्रालय की ओर से कोई अधिकारी जानकारी नहीं दी गई है।

7 नेशनल अवॉर्ड जीत चुके हैं भंसाली

संजय लीला भंसाली केवल डायरेक्ट नहीं है बल्कि प्रोड्यूसर, एडिटर,स्क्रीन राइटर और म्यूजिक कंपोजर भी हैं। अपने बेहतरीन काम के लिए उन्हें 7 बार नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। वह देवदास, पद्मावत, ब्लैक, बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्में बना चुके हैं। ऐतिहासिक फिल्मों को पर्दे पर उतारने का उनका तरीका दर्शकों को बहुत पसंद आता है।

डायरेक्टर की अपकमिंग फिल्में

डायरेक्टर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ वह दो दीवाने शहर में को प्रोड्यूस कर रहे हैं। विक्की कौशल, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ फिल्म लव एंड वॉर का निर्देशन भी उन्हीं के हाथों है। दो दीवाने 20 फरवरी और लव एंड वॉर 14 अगस्त को रिलीज की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed