Wed. Feb 11th, 2026

इस मूलांक के पैरेंट्स बच्चों के जरिए पूरे करते हैं अपने सपने, जानें इनकी खूबियां

हर मूलांक के व्यक्ति की अपनी विशेषता है, जो उसकी आदतों में साफ तौर पर झलकती है। व्यक्ति के अंदर जितने भी गुण आते हैं, वह उसके मूलांक से संबंधित ग्रह की वजह से आते हैं। कुंडली में मौजूद ग्रहों का वैसे भी हमारे जीवन पर बहुत गहरा असर होता है।

हमारे आसपास अलग-अलग तरह के लोग मौजूद है, जिनमें से कुछ ऐसे होते हैं जो ढेर सारे सपने देखते हैं। इनमें से कुछ के सपने पूरे होते हैं और कुछ अपने सपने पूरे नहीं कर पाते। इस तरह के लोग कई बार अपने सपने बच्चों के जरिए पूरा करने की ख्वाहिश रखते हैं। आज हम आपको इन्हीं लोगों के बारे में बताते हैं।

बच्चों से करते हैं उम्मीद

हमारे आसपास अलग-अलग स्वभाव के लोग रहते हैं जिनमें से कुछ इतने सक्सेसफुल होते हैं कि उन्हें अपने बच्चों से भी वैसा ही बनने की उम्मीद होती है। वहीं कुछ ऐसे होते हैं जो सफल नहीं हो पाते लेकिन अपने बच्चों को सफल देखना चाहते हैं। इनकी अपेक्षाओं के बीच बच्चे की अपनी पर्सनैलिटी खो जाती है। इसलिए जान लेते हैं कि यह कौन से मूलांक के लोग होते हैं।

मूलांक 1

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10 और 19 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 कहलाता है। यह सूर्य से संबंधित अंक है जो इन लोगों को सफल, आत्मविश्वासी और लीडरशिप क्वालिटी वाला बनाता है। यह लोग अपने बच्चों में भी वही खूबियां तलाशते हैं जो इनमें होती है। यह बच्चे के करियर और उसकी सफलता को लेकर बड़े-बड़े सपने देखते हैं। इन्हें उनकी पसंद और ना पसंद में कोई इंटरेस्ट नहीं होता। यही वजह है कि बच्चा न सफल हो पता है ना खुश रह पाता है।

मूलांक 4

जिन लोगों का जान में किसी भी महीने की 4,13, 22 और 31 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 4 कहलाता है। इन जातकों पर राहु का प्रभाव देखने को मिलता है। यह लोग काफी गुस्सैल और भ्रमित होते हैं। इनकी आदतों का असर परिवार के माहौल और बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। इस आदत की वजह से इनके बच्चे सामान्य विकास नहीं कर पाते हैं।

मूलांक 8

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 8 कहलाता है। यह शनि का अंक है जो इन्हें मेहनती, ईमानदार और न्यायप्रिय बनाता है। ये लोग अपने बच्चों को सख्त अनुशासन में रखना पसंद करते हैं। इनकी आदत की वजह से कई बार बच्चे विद्रोही हो जाते हैं। ये अपने बच्चों से कड़ी मेहनत की उम्मीद करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed