Sun. Feb 8th, 2026

पुल मरम्मत ने कई ट्रेनों का मार्ग बदला:राजधानी एक्सप्रेस टोरी–लोहरदगा–रांची होकर चलेगी, हटिया–पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस का भी रूट बदला

रांची रेल मंडल के अंतर्गत रांची–लोहरदगा–टोरी रेलखंड पर चल रहे मरम्मत कार्य को देखते हुए रेलवे ने राजधानी एक्सप्रेस सहित कुल 10 ट्रेनों के मार्ग, ठहराव और समय-सारिणी में अस्थायी बदलाव किया है। यह बदलाव अलग-अलग तिथियों में प्रभावी रहेगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रैक की मजबूती, स्लीपर और सिग्नल सिस्टम के उन्नयन को लेकर यह कार्य किया जा रहा है। इसी कारण कई ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जा रहा है, जबकि कुछ पैसेंजर ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द किया गया है।

बदलाव के चलते रांची, लोहरदगा, टोरी, टाटीसिलवे, मेसरा, बरकाकाना समेत आसपास के स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा हो सकती है।

राजधानी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का बदला मार्ग

ट्रेन संख्या 20408 नई दिल्ली–रांची राजधानी एक्सप्रेस 11, 18 और 25 फरवरी और 4 मार्च को तथा 20407 नई-रांची राजधानी एक्सप्रेस 7, 14, 21, 28 फरवरी और 7 मार्च को अपने निधार्रित मार्ग टोरी-लोहरदगा के बजाय टोरी-बरकाकाना होकर चलेगी।

20407 रांची नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 12, 19, 26 फरवरी और 5 मार्च को और 12453 राजधानी एक्सप्रेस 8, 15, 22 फरवरी एक और 8 मार्च को रांची बरकाकाना टोरी मार्ग से संचालित होगी।

18632 चोपन-रांची एक्सप्रेस 9, 12, 14, 16, 19, 21, 23, 26, 28 फरवरी 2, 5 और 7 मार्च को व रांची-चोपन एक्सप्रेस 8, 11, 13, 15, 18, 20, 25, 27 फरवरी 1, 4 व 6 मार्च को बदले मार्ग से चलेगी।

18635 रांची-सासाराम एक्सप्रेस 9-14, 16-21, 23-28 फरवरी और 2-7 मार्च तक बदले मार्ग से चलेगी।

हटिया–सांकी पैसेंजर एक माह तक रद्द

रांची से सटे रेलखंड पर मरम्मत कार्य के कारण हटिया–सांकी–हटिया पैसेंजर ट्रेन को एक माह तक रद्द कर दिया गया है। ट्रेन संख्या 58665/58666 हटिया–सांकी–हटिया पैसेंजर 7 फरवरी से 7 मार्च तक नहीं चलेगी।

लोहरदगा–टोरी पैसेंजर की समय-सारिणी बदली

लोहरदगा–टोरी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की समय-सारिणी और ठहराव में भी बदलाव किया गया है। ट्रेन संख्या 08111 लोहरदगा–टोरी पैसेंजर लोहरदगा से सुबह 11:30 बजे खुलेगी, हटिया 11:39 बजे, बड़कीचांपी 11:47 बजे पहुंचेगी और विश्रामपुर 12:06 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 08112 टोरी–लोहरदगा पैसेंजर टोरी से 1:05 बजे, विश्रामपुर 1:20 बजे, बड़कीचांपी 1:39 बजे और हटिया 1:48 बजे पहुंचेगी।

कई एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव और मार्ग में बदलाव

ट्रेन संख्या 18602 हटिया–पूर्णिया कोर्ट एक्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed