Tue. Feb 10th, 2026

तेरा भाई मेरी बहन को भगा ले गया अब तू मेरे साथ…. पीड़ित युवती ने बताया हैरान करने वाला मामला

ग्वालियर मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश में महिला किस तरह असुरक्षित है?इसकी घटनाएं रोज आपको हर जिले में किसी न किसी तरह से देखने को मिल ही जाती हैं। कुछ मामले तो इस तरह चौंका देते हैं कि उन पर विश्वास करना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक मामला ग्वालियर में सामने आया है।जहां एक युवक ने युवती के घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश की।युवक इस युवती का मौसेरा भाई है जो अपने दोस्तों के साथ युवती के घर में घुसा और उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया। इस पूरे मामले में हालांकि अंत में युवती बच जाती है और पुलिस को शिकायत करती है लेकिन वह पुलिस को जो जानकारी देती है वह हैरान करने वाली है।

युवती ने पुलिस को बताया कि युवक उसका मौसेरा भाई है और युवक उसे यह धमकी दे रहा था कि तेरा भाई मेरी बहन को भगा ले गया है। इसलिए अब तुझे मुझसे शादी करनी पड़ेगी और जब युवती ने इनकार किया तो युवक और उसके साथ आए लड़के आक्रोशित हो गए और युवती के साथ जबरदस्ती करने लगे और युवती के कपड़े तक फाड़ दिए। शोर शराबा सुनकर युवती के माता पिता बीच बचाव करने पहुँच गए तो युवकों ने उनके साथ भी मारपीट की। घर में तोड़फोड़ की युवती युवकों के चंगुल से निकलकर धक्का देते हुए भागी और पुलिस को फोन कर दिया।पुलिस के आने से पहले ही आरोपी भाग निकले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed