प्लेबैक सिंगिग से रिटायरमेंट के बाद स्टेज पर परफॉर्म करते दिखे Arijit Singh, वायरल वीडियो ने जीता इंटरनेट का दिल
बॉलीवुड की फेमस सिंगर अरिजीत सिंह ने कुछ दिनों पहले ही प्लेबैक सिंगिंग से ब्रेक लेने की घोषणा की थी। अपने अनाउंसमेंट के बाद हाल ही में उन्हें कोलकाता के पब्लिक इवेंट में फैंस को सरप्राइज देते हुए देखा गया। अपने चहेते सिंगर को इस तरह पब्लिक के बीच गाना गाते देखना लोगों के लिए एक इमोशनल पल था।
अरिजीत सिंह ने जब प्लेबैक सिंगिंग से ब्रेक लेने के बारे में फंस को जानकारी दी थी। तब ये कहा जा रहा था कि वह राजनीति में एंट्री कर सकते हैं। हालांकि, इस पर सिंगर या फिर उनकी टीम की तरफ से कोई भी जानकारी सामने नहीं आई थी। वहीं अब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
कोलकाता में परफॉर्म करते नजर आए अरिजीत
सिंगर को कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में परफॉर्मेंस करते हुए देखा गया। यहां पर उनके साथ सितारा वादक अनुष्का शंकर और पर्कशनिस्ट बिक्रम घोष लाइव परफॉर्म करते हुए दिखाई दिए। इस कॉन्सर्ट को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट लेने के बाद उनका पहला पब्लिक परफॉर्मेंस था।
नर्वस थे सिंगर
कॉन्सर्ट की शाम को अरिजीत ‘माया भोरा राती’ गाते हुए दिखाई दिए। इसे मूल रूप से लक्ष्मी शंकर ने गया है और पंडित रविशंकर ने कंपोज किया है। स्टेज पर अनुष्का शंकर ने गर्मजोशी से सिंगर का स्वागत किया। इसके बाद वह काफी भावुक नजर आए और उन्होंने दर्शकों से कहा मैं बहुत नर्वस हूं, मुझे बुलाने के लिए धन्यवाद।
इंटरनेट पर छाई वीडियो
यहां अरिजीत को अनुष्का के कंपोज किए गए गाने ‘ट्रेसेस ऑफ यू’ पर परफॉर्मेंस देते हुए देखा गया। इस गाने को नोरा जोन्स ने गाया है। इस शानदार कोलैबोरेशन को सुनने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इमोशनल नजर आ रहे हैं।
