Thu. Feb 12th, 2026

फिल्मों में काम करने के लिए इतनी फीस लेते हैं Rajpal Yadav, इन अपकमिंग प्रोजेक्ट में बिखेरेंगे कॉमेडी का जादू

बॉलीवुड के फेमस कॉमेडियन राजपाल यादव इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, वो चेक बाउंस के एक मामले में बुरी तरह से फंस गए हैं। इस मामले में कोर्ट ने उन्हें सरेंडर का नोटिस जारी किया था। जिस पर एक्टर ने 10 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया है।

राजपाल यादव के ऊपर 5 करोड़ का कर्ज था, जो उन्होंने साल 2010 में अपनी फिल्म अता-पता लापता के लिए लिया था। फिल्म फ्लॉप होने की वजह से पैसे डूब गए और कर्ज बढ़ते बढ़ते 9 करोड़ का हो गया। एक्टर का कहना है कि उनके पास इतना पैसा नहीं है कि वह इसे चुका सकें। बीते कुछ सालों में एक्टर को हर छोटी-बड़ी फिल्म का हिस्सा बनते हुए देखा गया। भूल भुलैया फ्रेंचाइजी के साथ उन्हें अक्षय कुमार, वरुण धवन और सलमान खान जैसे सितारों के साथ काम करते हुए देखा गया। आने वाले दिनों में उन्हें कई धमाकेदार फिल्मों में देखा जाने वाला है। चलिए हम आपको उनकी फीस और आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में बता देते हैं।

कितनी है राजपाल की फीस

राजपाल यादव को फिल्मों में कॉमिक एक्टर के तौर पर काम करते हुए देखा जाता है। उनकी कॉमिक टाइमिंग कमाल की होती है, जिस वजह से दर्शक उन्हें भरपूर प्यार देते हैं। हालांकि एक्टर के काम और एक्सपीरियंस के हिसाब से उनकी फीस काफी कम है। वरुण धवन के साथ बेबी जॉन में काम करने के लिए उन्हें केवल 1 करोड रुपए दिए गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अपनी पिछली पांच फिल्मों से उन्होंने 7 से 8 करोड रुपए कमाए हैं। कटहल के लिए 1 करोड़, भूल भुलैया 3 के लिए दो से तीन करोड़, ड्रीम गर्ल के लिए 1 करोड़, चंदू चैंपियन के लिए 2 करोड़ और बेबी जॉन के लिए उन्हें 1 करोड़ रुपए फीस दी गई।

आने वाले प्रोजेक्ट्स

आने वाला समय राजपाल यादव के लिए काफी व्यस्त है। एक के बाद एक उन्हें कई फिल्मों में काम करते हुए देखा जाने वाला है। वो अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला में नजर आएंगे, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। इसके अलावा वह वेलकम टू द जंगल में काम कर रहे हैं। इस मल्टी स्टारर फिल्म में वह अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी जैसे कलाकारों के साथ नजर आएंगे। इसे 26 जून को रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा एक्टर को विवश, तेलुगु फिल्म रंगीला, कन्नड़ फिल्म अम्मा, काम चालू है और हॉरर कॉमेडी टैक्सी में भूत है में देखा जाने वाला है।

इन सितारों ने किया सपोर्ट

कॉमेडियन राजपाल यादव इन दिनों तिहाड़ जेल में बंद है। पूरा मामला सामने आने और एक्टर की हालत पता चलने के बाद इंडस्ट्री के कई सितारे उनके सपोर्ट में उतरे हैं। सोनू सूद से लेकर गुरमीत चौधरी उनका समर्थन करते हुए दिखाई दिए। जनशक्ति जनता पार्टी के लीडर तेज प्रताप यादव ने भी एक्टर की मदद की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed