शुक्र के नक्षत्र में सूर्य का गोचर चमका सकता है इन 3 राशियों की किस्मत, धनलाभ और सफलता के योग
शुक्र (Shukra) और सूर्य नवग्रह का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ज्योतिष शास्त्र में इन दोनों ग्रहों को एक-दूसरे का शत्रु माना जाता है। अप्रैल 2026 में सूर्य शुक्र के नक्षत्र भरणी में प्रवेश करेंगे। यहां 14 दिनों तक संचरण करते रहेंगे। जिसका असर सभी राशियों के जीवन पर पड़ेगा। कई लोगों के लिए यह समय अनुकूल साबित हो सकता है।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मा, पिता, प्रतिष्ठा इत्यादि का प्रतीक माना जाता है। वहीं शुक्र को प्रेम, विवाह, सौंदर्य, सुख, भोग, कला, स्त्री और धन का कारक माना जाता है। कुंडली में इन दोनों ग्रहों की स्थिति अलग-अलग क्षेत्र को प्रभावित करती है। शुक्र के मजबूत होने से आर्थिक पक्ष मजबूत होता है। वैवाहिक जीवन में भी खुशहाली आती है। वहीं सूर्य के मजबूत होने से सफलता के योग बनते हैं। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है। आइए जानें शुक्र के नक्षत्र में सूर्य के गोचर (Surya Gochar) से किन लोगों को फायदा हो सकता है?
