Fri. Feb 13th, 2026

NTA ने बढ़ाई रिजल्ट की तारीख, इस दिन जारी होगा स्कोरकार्ड

जेईई मेन 2026 सेशन 1 का इंतजार बहुत से युवा कर रहे हैं। लगभग 13 लाख स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी पहले इस परीक्षा का रिजल्ट 12 फरवरी को जारी करने वाली थी लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है। NTA ने इस अपडेट की जानकारी दी है।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सोशल मीडिया हैंडल X के जरिए रिजल्ट की तारीख के संबंध में जानकारी साझा की है। यह बताया गया है कि नतीजा 16 फरवरी 2026 को घोषित किए जाएंगे। उम्मीदवार अपना
रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर देख सकते हैं। यहां लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करने के बाद रिजल्ट देखा जा सकता है।

टॉपर्स की लिस्ट भी होगी जारी

रिजल्ट जारी करने के साथ परीक्षा एजेंसी की तरफ से टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी। जो छात्र 100 पर्सेंटाइल प्राप्त करेंगे उनकी लिस्ट भी जारी होगी। पिछले साल 14 विद्यार्थियों को 100 पर्सेंटाइल मिला था। इस बार एजेंसी रिजल्ट के साथ फाइनल उत्तर कुंजी भी उपलब्ध करवाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed