Fri. Feb 13th, 2026

NTPC ने निकाली है 515 पदों पर भर्ती, 25 फरवरी तक करें आवेदन, 1.40 लाख तक सैलरी, जानें अन्य डिटेल्स

देश की प्रमुख बिजली उत्पादन कंपनी नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (NTPC) ने इंजीनियरिंग एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (EET) 2026 के विभिन्न पदों पर भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। इस अभियान के तहत कुल 515 पद भरे जाएंगे। आवेदन की प्रक्रिया 11 फरवरी 2026 से शुरू हो गई है।

इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 25 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। आईए जानते है भर्ती से जुड़ी आयु-सीमा, पात्रता, चयन प्रक्रिया और डिटेल्स……….

NTPC Recruitment 2026

संगठन का नाम: नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन

पद का नाम: इंजीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (EET)

कुल पद: 515 पद

पदों का विवरण

  • इलेक्ट्रिकल: 165 पद
  • ​मैकेनिकल: 210 पद
  • ​इलेक्ट्रॉनिक्स / इंस्ट्रूमेंटेशन: 125 पद
  • ​कंप्यूटर साइंस / IT: 15 पद

आयु सीमा: सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.ई या बीटेक की डिग्री फुल टाइम की होनी चाहिए। डिग्री कोर्स में सामान्य/ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैंडिडेट्स ने 65 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों। वहीं एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीसी उम्मीदवारों के लिए 55 प्रतिशत अंक तय किए गए हैं। GATE 2025 परीक्षा में रिलेटेड पेपर कोड में दी हो।

चयन प्रक्रिया: GATE स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट

सैलरी: 40,000-1,40,000 (E-1 ग्रेड) के बीच वेतन दिया जाएगा। ​इसके अलावा DA, HRA, मेडिकल सुविधाएं और अन्य भत्ते NTPC के नियमों के अनुसार मिलेंगे।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी : ₹300
  • ​एससी/एसटी/पीडबल्यूडी/एक्सएसएम और महिला उम्मीदवार: कोई शुल्क नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed