Sat. Feb 14th, 2026

महाशिवरात्रि पर शुक्र बदलेंगे चाल, मित्र ग्रह के नक्षत्र में करेंगे गोचर, इन 3 राशियों को होगा फायदा

हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का विशेष महत्व होता है। यह दिन भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित होता है। ज्योतिष करना के अनुसार इस साल की महाशिवरात्रि खास होने वाली है। 15 फरवरी को धन और वैभव के दाता शुक्र नक्षत्र परिवर्तन (Shukra Gochar 2026) करेंगे। अपने परम मित्र बुध के नक्षत्र रेवती में प्रवेश करेंगे और यहां 13 दिनों तक संचरण करते रहेंगे।

शुक्र के इस नक्षत्र परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा। किसी के लिए यह समय लाभकारी, तो किसी के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। ऐसी कुछ राशियाँ हैं, जिन्हें इस दौरान भाग्य का साथ मिल सकता है। धन-समृद्धि में वृद्धि और तरक्की के योग बन सकती है। इसका प्रभाव 26 मार्च तक देखने को मिलेगा। आइए जानें ये भाग्यशाली ये लोग कौन है?

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्र का नक्षत्र गोचर शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान करियर से जुड़ी इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। सफलता के प्रबल योग बन सकते हैं। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। लग्जरी आइटम की खरीदारी हो सकती है। जॉब करने वाले लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। बिजनेस में भी मुनाफा हो सकता है। वेतन वृद्धि के योग भी बन रहे हैं। सेहत को भी दौरान लाभ होगा, लंबी बीमारियों से राहत मिल सकती।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को भी इस दौरान भाग्य का साथ मिल सकता है। छात्रों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। मेहनत का फल मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त हो सकते हैं। विदेश जाकर पढ़ाई करने का मौका भी मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में भी आपके काम की प्रशंसा होगी। सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध मजबूत होंगे। पदोन्नति के योग भी बन रहे हैं। लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। जीवन में खुशहाली आ सकती है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। लंबे समय से अटके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। करियर के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। आप अपना लक्ष्य सही समय पर पूरा कर पाएंगे। निवेश के लिए भी यह समय शुभ साबित हो सकता है। लव लाइफ भी अच्छी रहेगी। सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास व्यक्ति का आगमन हो सकता है। घर-परिवार में खुशहाली आ सकती है। वैवाहिक विवाहित जीवन भी सुखमय होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *