3 दिन मौसम शुष्क, 16 फरवरी को सक्रिय होगा नया सिस्टम, फिर छाएंगे बादल, बूंदाबांदी के भी आसार
उत्तर प्रदेश में 16 फरवरी तक मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है, हालांकि अयोध्या, बरेली और पीलीभीत जैसे तराई के इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रह सकता है। अगले हफ्ते पश्चिमी विक्षोभ के असर से 17-18 फरवरी को बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। बृहस्पतिवार (13 फरवरी 2026) बांदा प्रदेश का सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शुक्रवार को कहां कैसा रहेगा मौसम
कानपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, अमेठी, रायबरेली, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, आजमगढ़, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, अयोध्या, गोरखपुर, गाजियाबाद, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बरेली, रामपुर, बहराइच, सीतापुर, श्रावस्ती, बलरामपुर, महराजगंज, मऊ, बलिया, देवरिया, बाराबंकी, सिद्धार्थनगर, बस्ती, अंबेडकर नगर, बिजनौर, इटावा, मैनपुरी जिले में मौसम आसमान साफ और शुष्क होगा। लखनऊ में अगले दो दिन अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 10- से 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सुबह-शाम हल्का कोहरा छा सकता है।
17-18 फरवरी को बूंदाबांदी के आसार
मौसम विज्ञान केन्द्र (IMD), लखनऊ की ताजा दैनिक रिपोर्ट (13 फरवरी 2026) के मुताबिक, 13 से 16 फरवरी तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहने की संभावना है। 13 से 19 फरवरी तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के असर से 17 व 18 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बादल छाने के साथ कहीं-कहीं हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से सतही हवा चलने का अनुमान है। अगले दो दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की क्रमिक वृद्धि की संभावना है। इससे दिन की गर्मी और बढ़ेगी।
