Tue. Feb 17th, 2026

मीन राशि में शुक्र का गोचर बढ़ा सकता है इन 3 राशियों की मुसीबत, 26 मार्च तक रहें संभलकर

शुक्र (Shukra) और गुरु दोनों ही ज्योतिष शास्त्र में एक-दूसरे के दुश्मन हैं। होली से पहले इन दोनों ग्रहों का खास संयोग बनने जा रहा है। 2 मार्च को दैत्यों के गुरु बृहस्पति की राशि मीन में प्रवेश करेंगे। यहां 26 मार्च तक संचरण करते रहेंगे। जिसका असर सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा। कई लोगों के जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। उन्हें कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है।

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को धन, संपत्ति, प्रेम, सौंदर्य, इत्यादि का प्रतीक माना जाता है। कुंडली में इसकी अशुभ स्थिति करियर और कारोबार में नुकसान का कारण बन सकती है। त्वचा रोग और सेहत से जुड़ी अन्य कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। आइए जानें किन लोगों के लिए बृहस्पति के घर में शुक्र का गोचर (Shukra Gochar) अशुभ रहेगा

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में कई परेशानियों का काम सामना करना पड़ सकता है। पदोन्नति में भी बाधा उत्पन्न हो सकती है। करियर और कारोबार में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों को भी इस दौरान अधिक मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी। इसलिए अपने काम पर खास ध्यान दें। इनकम में कमी हो सकती है। हालांकि इस दौरान खर्च में वृद्धि देखने को मिलेगी। वैवाहिक जीवन में भी उतार-चढ़ाव आ सकता है।

तुला राशि

तुला राशि के लिए भी समय कुछ खास नहीं रहेगा। कारोबार करने वाले लोगों को मुनाफा कमाने के लिए अधिक मेहनत की करने की जरूरत पड़ सकती है। घर-परिवार में लड़ाई-झगड़े भी बढ़ सकते हैं। जॉब करने वाले लोगों को भी इस दौरान मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। वाद- विवाद और कानूनी मामलों से बचकर रहें। सेहत का भी खास ख्याल रखने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को भी दौरान थोड़ा संभल कर रहने की जरूरत है। छात्रों का ध्यान पढ़ाई से हट सकता है। मानसिक तनाव भी हो सकता है। कार्य क्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार बन सकते हैं। इसीलिए काम पर खास ध्यान दें। सही समय पर अपना टारगेट पूरा करें। आर्थिक पक्ष भी इस दौरान कमजोर पड़ सकता है। आय में कमी देखने को मिल सकती ह।  कहीं भी निवेश करने से पहले सोच-विचार जरूर करें। जुआ, सट्टेबाजी जैसी गलत गतिविधियों से दूरी बनाए रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *