Tue. Feb 24th, 2026

911 पदों पर निकली है भर्ती, 1.42 लाख तक सैलरी, 25 मार्च तक करें आवेदन, जानें आयु सीमा और योग्यता

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। बोर्ड ने अलग-अलग विभागों में 911 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों में लीगल असिस्टेंट, असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल), जूनियर इंजीनियर (सिविल) और असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर ग्रेड-II शामिल हैं। आवेदन की प्रक्रिया 24 फरवरी से शुरू होगी । इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 25 मार्च 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आईए जानते है शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न से जुड़ी सभी जानकारी……….

कुल पद: 911

पद का नाम: लीगल असिस्टेंट, असिस्टेंट इंजीनियर सिविल, जूनियर इंजीनियर सिविल, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO)

विभाग का नाम : दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड

पदों का विवरण

  • लीगल असिस्टेंट: 10 पद (डीपीसीसी, डीयूएसआईबी, विधि विभाग, DTC)
  • असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल): 33 पद (दिल्ली जल बोर्ड, दिल्ली कृषि विपणन बोर्ड)
  • जूनियर इंजीनियर (सिविल): 281 पद (दिल्ली जल बोर्ड, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद)
  • ग्रेड-II / असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर: 587 पद (सेवा विभाग, DPCC, DUSIB)

आयु सीमा: न्यूनतम उम्र 18-21 वर्ष (पदानुसार) और अधिकतम उम्र 30-35 वर्ष। रिजर्व कैटेगिरी के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क: सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये । एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए निशुल्क है।

योग्यता:

  • लीगल असिस्टेंट: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ की डिग्री।  3 साल लीगल प्रैक्टिसश्नर का अनुभव या किसी सरकारी डिपार्टमेंट में 1 साल का लीगल काम का अनुभव।
  • असिस्टेंट इंजीनियर सिविल: सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री या तीन साल का सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा के साथ 2 साल का अनुभव।
  • जूनियर इंजीनियर सिविल: मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट से सिविल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा।
  • असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर की डिग्री। साथ में कंप्यूटर की नॉलेज।

चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल एग्जामिनेशन

वेतनमान: ₹35,400-1,42,400/- तक पोस्ट वाइज

महत्वपूर्ण तारीखें

  • आधिकारिक विज्ञापन जारी होने की तिथि: 20 फरवरी 2026
  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 24 फरवरी 2026 (दोपहर 12 बजे से)
  • आवेदन की आखिरी तिथि: 25 मार्च 2026 (रात 11:59 बजे तक)
  • आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तिथि: 25 मार्च 2026
  • परीक्षा तारीख: बाद में घोषित की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *