Tue. Feb 24th, 2026

जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अफसरों के बदले पद

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के इंदौर दौरे से पहले प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देर रात शहर में प्रशासनिक सर्जरी कर दी। एक के बाद एक आदेश जारी हुए और कई एसडीएम को इधर से उधर कर दिया गया। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जूनी इंदौर एसडीएम प्रदीप सोनी को पद से हटाकर देपालपुर भेज दिया गया। इसके साथ ही उनसे कॉलोनी सेल शाखा का प्रभार भी वापस ले लिया गया। यह कार्रवाई कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेश पर देर रात की गई।

रोशनी पाटीदार (संयुक्त कलेक्टर/एसडीएम) वर्तमान कार्य के साथ कॉलोनी सेल शाखा का प्रभार घनश्याम धनगर बने जूनी इंदौर के नए एसडीएम राकेश मोहन त्रिपाठी नियुक्त हुए सांवेर एसडीएम

SDM प्रदीप सोनी पर लगे गंभीर आरोप

एसडीएम प्रदीप सोनी पर लंबे समय से भूमाफियाओं से सांठगांठ के आरोप लगते रहे हैं। आरोप है कि करोड़ों की बेशकीमती सीलिंग की जमीन को सरकारी दस्तावेजों में हेरफेर कर निजी व्यक्ति के नाम कराने के आदेश जारी किए गए..

खास बात यह है कि कलेक्टर द्वारा रोक लगाने के बावजूद आदेश जारी किए गए थे। उसी जमीन पर चंद्र लीला होटल एंड गार्डन का निर्माण बताया जा रहा है। जांच में लापरवाही सामने आने के बाद पहले ही जूनी इंदौर के तहसीलदार पटवारी आरआई को हटाया जा चुका था। अब एसडीएम प्रदीप सोनी पर भी गाज गिर गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *