Fri. Feb 27th, 2026

केंद्र सरकार ने केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने के प्रस्ताव को दी मंजूरी, अमित शाह ने सराहा तो शशि थरूर ने उठाया मजेदार सवाल

नई दिल्ली केंद्र सरकार ने केरल के नाम को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है, जो राज्य की एक लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करता है। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई। इस निर्णय को राज्य की सांस्कृतिक और भाषाई विरासत के सम्मान के रूप में देखा जा रहा है।

सरकार के इस कदम के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी आनी शुरू हो गई हैं। सत्ता पक्ष ने जहां इसे ऐतिहासिक बताया है, वहीं कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इसका समर्थन करते हुए एक अनोखा सवाल उठाया है।

सरकार और भाजपा नेताओं ने क्या कहा?

इस फैसले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा, “केरलम के लोगों को हार्दिक बधाई। मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने का निर्णय राज्य के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ‘केरलम’ नाम राज्य की विरासत को उसकी पूरी प्रामाणिकता के साथ प्रकट करेगा और उसके गौरव को बरकरार रखेगा।”

वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस निर्णय को सांस्कृतिक पहचान का सम्मान बताया।

सरकार और भाजपा नेताओं ने क्या कहा?

इस फैसले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा, “केरलम के लोगों को हार्दिक बधाई। मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने का निर्णय राज्य के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ‘केरलम’ नाम राज्य की विरासत को उसकी पूरी प्रामाणिकता के साथ प्रकट करेगा और उसके गौरव को बरकरार रखेगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed