Thu. Feb 26th, 2026

बच्चों को पारिवारिक माहौल न मिल पाना रिश्ते टूटने की मुख्य वजह ऐरन

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन ने अग्रबंधुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज हम देख रहे है बच्चों की उम्र 28 एवं 30 वर्ष से भी ऊपर निकल रही है और रिश्ते नहीं हो पा रहे हैं। बाहर शहरों में जाकर शिक्षा ग्रहण करने की वजह से बच्चों को पारिवारिक माहौल नहीं मिल पा रहा है। यही वजह है कि बच्चे अपनी इच्छा अनुसार बिना जानकारी के रिश्ते करते हैं और कुछ दिनों के बाद यह रिश्ते टूट जाते हैं। इस अवसर पर पूर्व विधायक विजय बंसल ने कहा कि परिचय सम्मेलन ने समाज बंधुओं को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते के लिए एक ही मंच पर सबको एकत्रित कर सराहनीय कार्य किया है। सीए अतुल मित्तल ने अपने सभी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बधाई दी। मंच पर युवक युवतियों का परिचय श्रीमती प्रीति कंसल जिला अध्यक्ष परिचय सम्मेलन, श्रीमती शालिनी मित्तल अध्यक्ष अग्रवाल महासभा ने कराया। परिचय सम्मेलन में 950 युवक युवतियों के पंजीयन किये गये थे। कार्यक्रम का संचालन बालकृष्ण बंसल, मुकेश कुमार सिंगला महामंत्री एवं मोनिका बंसल ने किया। समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी कार्य करने के लिए विष्णु लोहिया, दीनदयाल गुप्ता, मोहनलाल मित्तल, विष्णु गर्ग, नरेंद्र सिंघल, रामनिवास अग्रवाल, युवराज अग्रवाल, सचिन मित्तल, ओमप्रकाश गुप्ता, हेमराज गोयल, मनीष गर्ग, नवरत्न गर्ग, भूपेंद्र गर्ग, महेश गुप्ता, विनोद कुमार, सतीश मित्तल, प्रदीप आर्य, विनय दमदम, ओमप्रकाश सिंघल, सुषमा गुर्जर, निशा गोयल, पारुल गोयल, मीनू गोयल, अंजू मित्तल, सुषमा सिंघल, निधि गोयल, फूलचंद गर्ग, संजीव गुप्ता, गिरधारी गुप्ता, प्रमोद अग्रवाल को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *