Fri. Feb 27th, 2026

पदों की संख्या में कटौती, नई रिक्तियां जारी, देखें एसएससी का नया नोटिफिकेशन

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 पर अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल, ड्राइवर और हेड कांस्टेबल के पदों की संख्या में संशोधन किया हैं। 25 फरवरी 2026 को जारी नए नोटिस के मुताबिक 602 रिक्तियां वापस ले ली गई हैं जिसके बाद रिक्तियों की संख्या 8,761 हो गई है।

बीते साल 2025 में दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (Exe), हेड कांस्टेबल, AWO/TPO, कांस्टेबल ड्राइवर के कुल 9,363 पदों के लिए नोटिस जारी किया गया था। यदि आगे कोई और संशोधन होता है तो आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से सूचित किया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

​संशोधित रिक्तियां:

  • दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (Executive) के पद जो पहले 7,565 थे, वे अब घटकर 7,201 (पुरुष: 4,825, महिला: 2,376) रह गए हैं।
  • ड्राइवर के पदों को भी 737 से घटाकर 660 कर दिया गया है।
  • हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) भर्ती में 509 की जगह 457 और दिल्ली पुलिस AWO/TPO भर्ती में 552 की जगह 443 पदों पर भर्ती की जाएगी।

क्यों हुआ संशोधन?

बता दें कि बीते दिनों दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली पुलिस (नियुक्ति एवं भर्ती) नियम, 1980 में संशोधन को मंजूरी देते हुए पूर्व अग्निवीरों के लिए कांस्टेबल (कार्यकारी) पदों में 20% आरक्षण स्वीकृत किया है। माना जा रहा है कि अग्निवीरों के लिए 20% आरक्षण के समायोजन के कारण यह कटौती की गई है।

कैसे होगा चयन: पहले लिखित परीक्षा (CBT) होगी, उसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (PE&MT) होगी। फाइनल मेरिट लिखित परीक्षा के अंकों पर आधारित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed