Mon. Mar 9th, 2026

उत्तर प्रदेश में 6 सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी, इनके निर्माण से बेहतर होगी कनेक्टिविटी

उत्तर प्रदेश को एक बार फिर 6 नई परियोजनाओं की सौगात मिली है। दरअसल, यहां मार्ग कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय समिति की बैठक में 6 लाख परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई।

इस परियोजनाओं के तहत उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में यह सड़क मार्ग बनाए जाने वाले हैं। इसमें बुलंदशहर, जौनपुर, त्रिपोलिया और गैरवाह शामिल है। चलिए जान लेते हैं कि किस किस क्षेत्र में इस योजना पर काम होगा।

इन परियोजनाओं को मिली स्वीकृति

लोग भवन में हुई बैठक में जिन परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है उनमें बुलंदशहर में 24.91 करोड़ की लागत से 75 मीटर चौड़ा एनएचएआई लिंक रोड गाजियाबाद से बुलंदशहर जीटी रोड तक बनाया जाएगा।

जौनपुर में त्रिकोलिया अखंड नगर मार्ग से सीबीजी प्लांट गैरवाह तक 5.25 करोड़ से सड़क निर्माण होगा।

जालौन की कालपी तहसील में औद्योगिक क्षेत्र कांशीराम कॉलोनी से काशीखेड़ा तक 7.40 किलोमीटर लंबा नया रोड बनाया जाएगा। इसकी अनुमानित लागत 40.88 करोड़ बताई जा रही है। गाजीपुर में अनघऊ चौकियां बायपास मार्ग का 85.13 करोड़ की लागत से निर्माण होगा।

चित्रकूट में 4.5 करोड़ की लागत से सरघुवा को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए नव निर्माण किया जाएगा।

इसके अलावा गोरखपुर में 9645.25 की लागत से पहले से निर्माण अधीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पहुंच मार्ग का निर्माण होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed