Thu. Mar 26th, 2026

मध्य प्रदेश 48 घंटे बाद 4 संभागों का बदलेगा मौसम, फिर शुरू होगी बादलों की आवाजाही, 27-28 मार्च को बारिश का अलर्ट

26 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है जिसके प्रभाव से मध्य प्रदेश में फिर बादल छाएंगे और बारिश-आंधी की भी स्थिति बनेगी। फिलहाल दो दिन दिन में तेज धूप के साथ गर्मी और सुबह व रात में ठंडक बनी रहेगी। मंगलवार (24 मार्च 2026) को खंडवा और रतलाम में तापमान 38 °C के आसपास दर्ज किया गया। नर्मदापुरम, खरगोन व रायसेन में 37 °C तापमान रहा। पूर्वी व पश्चिमी हिस्से मेंबादल छाए रहे> भोपाल, इंदौर-उज्जैन संभाग में गर्मी का असर तेज रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो महीनों (अप्रैल-मई) में ग्वालियर-चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में तेज गर्मी पड़ने का अनुमान है। यहां तापमान 40°C से 45 °C तक पहुंचने की संभावना है। इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में भी गर्मी के तेवर सख्त देखने को मिल सकते हैं। नीमच, मंदसौर, विदिशा, सागर, सीधी, सिंगरौली में भी गर्मी अपना असर दिखाएगी। बुंदेलखंड और पूर्वी मध्यप्रदेश (विंध्य क्षेत्र) में हीट वेव चलने की आशंका जताई गई है।

26 व 29 मार्च को सक्रिय होंगे दो नए पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विज्ञान केन्द्र, भोपाल की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, वर्तमान में दो चक्रवाती परिसंचरण और एक ट्रफ सक्रिय है। उत्तर भारत के ऊपर माध्य समुद्र तल से 12.6 किमी ऊँचाई पर लगभग 167 किमी/घंटा की गति से पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाए बह रही हैं। उत्तर-पश्चिम भारत में दो नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। पहला पश्चिमी विक्षोभ 26 मार्च और दूसरा 29 मार्च से प्रभावित करने की संभावना है। इसके असर से रीवा, सागर, ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में बादल छाने के साथ फिर बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।

26-27 मार्च को बादल-बारिश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 26 मार्च को ग्वालियर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज और सीधी में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। 27 मार्च को पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, अनूपपुर और शहडोल में भी बारिश होने की संभावना है।

बड़े शहरों अधिकतम तापमान (मंगलवार का)

  • भोपाल में 34.4°C
  • इंदौर में 35.0°C
  • जबलपुर में 35.6°C
  • ग्वालियर में 33.5°C
  • उज्जैन में 35.8°C

बड़े शहरों का न्यूनतम तापमान (मंगलवार का)

  • भोपाल में 17.8°C
  • इंदौर में 17.4°C
  • जबलपुर में 19.4°C
  • ग्वालियर में 17.1°C
  • उज्जैन में 16.8°C

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *