Sat. Apr 11th, 2026

ब्यूरोक्रेसी में हलचल, 19 आईएएस अफसरों को मिला नया पदभार, तबादला सूची जारी

विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग ने 10 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया है। उन्हें नए पद की जिम्मेदारी सौंप गई है। एडीओ  और एडीएम समेत कई पदों के प्रभाव में बदलाव हुआ है महाराष्ट्र सरकार ने 8 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। एक जिले की कलेक्टर भी बदले गए हैं। भूपेंद्र पटेल की सरकार ने एक आईएएस अफसर को नया पदभार दिया है। तबादलेऔर नियुक्ति से संबंधित आदेश शुक्रवार को जारी हो चुका है।

पश्चिम बंगाल में बैच 2023 के आईएएस अधिकारी मोइन अहमद को सदर जलपाईगुड़ी (जलपाईगुड़ी एसी विधानसभा क्षेत्र) के एडीओ पद पर नियुक्त किया गया है। सब डिवीजन ऑफिसर सदर अलीपुर साउथ 24 परगना (यादवपुर विधानसभा क्षेत्र) पद पर रवि कुमार मीणा को तैनात किया गया है। एडीएम-1 हावड़ा (जगतबल्लावपुर विधानसभा क्षेत्र) पद पर रवि रंजन को नियुक्त किया गया।

पश्चिम बंगाल में इन्हें भी मिला नया पदभार 

कंज्यूमर अफेयर्स डिपार्टमेंट में विशेष सचिव पद पर कार्यरत प्रियदर्शनी एस को एडीएम-3 हुगली पुरसुरा के पद पर नियुक्त किया गया है। एसडीओ, हल्दिया पूर्व मेदनीपुर पद की जिम्मेदारी सुरभी सिंह को सौंपी गई है। एसडीओ कोंटई, पूर्व मेदिनीपुर (कांठी दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के पद पर) धूमल प्रतीक को नियुक्त किया गया है। एग्रा, पूर्व मेदनीपुर एडीओ पद पर कर्मवीर केशव को भेजा गया है।

आसनसोल नगर निगम के आयुक्त पद की जिम्मेदारी संभाल रहे एकम जे. सिंह को एडीएम (एलआर), पश्चिम मेदिनीपुर  विधानसभा क्षेत्र पद पर भेजा गया है। सीईओ न्यू टाउन कोलकाता डेवलपमेंट अथॉरिटी पद पर कार्यरत अब्दुल साहिद को एडीएम (देव) पश्चिम मेदिनीपुर दासपुर पद की जिम्मेदारी सौंप गई है। प्रियदर्शनी भट्टाचार्य, ज्वाइंट सेक्रेटरी पंचायत एंड रूरल डेवलपमेंट को एडीएम 2 बांकुरा सोनामुखी पद जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed