राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष पवैया रविवार को ग्वालियर आयेंगे
ग्वालियर। मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष का पद ग्रहण करने के बाद जयभान सिंह पवैया का पहली बार 29 मार्च रविवार को ग्वालियर आगमन हो रहा है। श्री पवैया वन्देभारत एक्सप्रेस द्वारा नई दिल्ली से रवाना होकर इस दिन शाम 5.30 बजे ग्वालियर पहुँचेंगे। राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री पवैया स्टेशन पर नागरिकों का अभिवादन स्वीकार कर शाम 6.30 बजे वी.आई.पी. सर्किट हाउस मुरार पहुँचेंगे और जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, व्यापारियों व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से भेंट करेंगे।
