Sat. Apr 11th, 2026

CBSE बोर्ड 12वीं परीक्षा पर बड़ी अपडेट, पश्चिम एशियाई देशों के छात्रों के लिए नई रिजल्ट असेसमेंट स्कीम घोषित

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बारहवीं बोर्ड परीक्षा (CBSE Board Exam 2026) को लेकर अहम नोटिस जारी किया है। पश्चिम एशियाई देशों में (बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, क़तर, सऊदी अरब और यूएई) में मौजूदा हालात को देखते हुए कक्षा बारहवीं की कई परीक्षाएं रद्द कर दी गई है। इन देशों के छात्रों के लिए रिजल्ट घोषित करने का तरीका सीबीएसई ने घोषित कर दिया है। एक वैकल्पिक असेसमेंट स्कीम तैयार की गई है। जिसके आधार पर ही परिणाम घोषित किए जाएंगे।

कक्षा 12वीं के बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से लेकर 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाली थी। लेकिन केवल 28 फरवरी 2026 तक की परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित की गई है। इसके बाद 1 मार्च से लेकर 10 अप्रैल तक की सभी परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है।

बोर्ड ने कहा कि, “ऐसी स्थिति में किसी भेदभाव और सही तरीके से रिजल्ट घोषित करना काफी मुश्किल हो गया है। अंदाजे के तरीकों से मिले कोई भी रिजल्ट असली परीक्षा से मिले रिजल्ट से बिल्कुल अलग होते है। इस असेसमेंट पॉलिसी को सभी छात्रों के लिए फेयरनेस, भरोसेमंद, वैधता और ट्रांसपेरेंसी जैसे सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।”

कैसे तैयार होगा रिजल्ट?

नहीं असेसमेंट स्कीम के तहत जो छात्र पंजीकृत विषयों में उपस्थित हुए थे, उनका परिणाम एग्जाम में उनके प्रदर्शन के आधार पर ही घोषित किया जाएगा।   जिन छात्रों की 1, 2, 3, 4, 5 और 6 विषयों की परीक्षाएं बाकी है, थ्योरी पेपर और प्रैक्टिकल इंटरनल/इंटरनल असेसमेंट के लिए निर्धारित अधिकतम अंकों के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा। प्री-बोर्ड बोर्ड में असेसमेंट स्कूलों द्वारा किए गए असेसमेंट पर आधारित होगा। स्कूल साल में तीन बार असेसमेंट आयोजित करते हैं- क्वार्टरली असेसमेंट, हाफ ईयरली असेसमेंट और एक यह ज्यादा प्री बोर्ड। जिन विषयों थ्योरी परीक्षा 80 या 70 अंकों की होती है, इसके स्कूल रिजल्ट कैलकुलेट करने के लिए स्टूडेंट की तिमाही परीक्षा, छिमाही परीक्षा और फाइनल प्री बोर्ड परीक्षा में तीन बेस्ट सबसे नंबरों को शामिल करेंगे। 60/50/30 अंकों के थ्योरी एग्जाम सब्जेक्ट के लिए फाइनल प्री बोर्ड परीक्षा में छात्रों के परफॉर्मेंस की जानकारी बोर्ड को देंगे। फाइनल रिजल्ट तैयार करने के लिए इन अंकों की गणना की जाएगी।

कम्पार्टमेंट कैटेगरी वालों के लिए नियम

2025 या इससे पहले के अभ्यर्थी, जिनगें एक विषय में कंपार्टमेंट कैटेगरी में रखा गया है। उनका परिणाम भी उस एक विषय में विषय में प्राप्त स्कोर के आधार पर ही तैयार किया जाएगा। यदि परीक्षा नहीं होती है तो उन्हें जुलाई 2026 में होने वाली सप्लीमेंट्री परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा

कई छात्रों को परीक्षा केंद्र भी बदलने का अवसर दिया गया था। इस ऑप्शन को चुनने वाले छात्रों का रिजल्ट उन परीक्षा में उनके परफॉर्मेंस के आधार पर ही तैयार किया जाएगा। बोर्ड सभी छात्रों का परिणाम एक ही साथ समय पर घोषित करेगा।

स्कूलों को निर्देश भी जारी 

पश्चिम एशियाई देशों के स्कूलों को भी कुछ निर्देश जारी किए गए हैं। सभी स्कूलों को 4 अप्रैल से लेकर 13 अप्रैल के बीच छात्रों के अंकों को अपलोड करना होगा। सभी स्कूलों को रिजल्ट का रिकॉर्ड भी सुरक्षित रखना होगा। इसमें  असेसमेंट का आंसर बुक भी शामिल है। जिसके बाद सीबीएसई इन रिकॉर्ड्स का सत्यापन करेगी। गलती होने पर कार्रवाई भी की जाएगी। एक बार अपलोड होने वाला डेटा ही फाइनल माना जाएगा। इसमें सुधार की कोई सुविधा नहीं मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed