Wed. Oct 7th, 2026

राहत की ग्वालियर से मुंबई के लिए आज से दैनिक हवाई सेवा शुरू होगी

त्योहारी सीजन में ग्वालियर से मुंबई की हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल से मुंबई के लिए इंडिगो की उड़ान गुरुवार से अब प्रतिदिन संचालित होगी। पहले यह सेवा सप्ताह में चार दिन उपलब्ध थी।

एयरलाइन ने गुरुवार से इसकी फ्रीक्वेंसी बढ़ाकर रोजाना कर दी है। जिससे दीपावली पर यात्रियों को ट्रेन से सफर करने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। इंडिगो की उड़ान 6E 5265 ग्वालियर से मुंबई के लिए निर्धारित समय शाम 4:15 बजे रवाना होगी। वहीं मुंबई से ग्वालियर आने वाली उड़ान 6E 5276 का निर्धारित आगमन समय दोपहर 3:40 बजे है। इस रूट पर एयरबस A320 विमान का संचालन किया जाएगा।

सभी लोगों को होगा फायदा: ग्वालियर एयरपोर्ट से मुंबई हवाई संपर्क कारोबार, नौकरी, शिक्षा और निजी यात्राओं के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। एयरलाइन के संशोधित शेड्यूल के अनुसार यह दैनिक सेवा 1 अक्टूबर से प्रभावी होगी।

इन शहरों के लिए चल रही फ्लाइट: ग्वालियर से इंडिगो की दिल्ली फ्लाइट का संचालन मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को, अकासा की दिल्ली होकर बेंगलुरु फ्लाइट सोमवार और शुक्रवार को जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस की बेंगलुरु फ्लाइट मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed